
राजमहल. अजमेर संभाग के सबसे बड़े बीसलपुर बांध में पानी लगातार आवक जारी है। बीसलपुर बांध के पूर्ण भराव के लिए मात्र 15 मीटर पानी की और आवश्यकता है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। बांध में पानी की आवक को देखते हुए आवश्यक हुआ तो बांध परियोजना की और से गेट खोलने की तैयारी कर रखी है। बीसलपुर बांध परियोजना के बांध कंट्रोल रूम से जारी आंकड़ों के अनुसार बांध का गेज गुरूवार को सुबह छ बजे 315.32 , सात बजे 315.34 व आठ बजे 315.35 आरएल मीटर हो गया है। बांध के छठी बार छलकने के करीब पहुंचने के साथ ही बीसलपुर बांध परियोजना व देवली उपखंड प्रशासन की ओर से क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।
बांध परियोजना व देवली उपखंड प्रशासन की ओर से बनास नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सूचित कर किनारे से दूर रहने की हिदायत दे दी गई है। इसी प्रकार परियोजना की ओर से गेट खोलने से पूर्व चेतावनी सायरन सहित स्काडा सिस्टम आदि की टेस्टिंग कर ली गई है। बांध परियोजना अभियंताओं ने बताया कि बांध का गेज पूर्ण जलभराव 315.50 आरएल मीटर के करीब पहुंचने वाला है।
जिसमें 38.70 टीएमसी का जलभराव होता है। वहीं बांध के कैचमेंट एरिया में पडऩे वाले भीलवाड़ा व चित्तौडगढ़़ के साथ ही राजसमंद आदि जिलों से लगातार पानी की आवक बनी हुई है। इधर मंगलवार सुबह 6 बजे तक बांध का गेज 313ण्57 आरएल मीटर दर्ज किया गया हैए जिसमें 25. 320 टीएमसी पानी का भराव था। वहीं दोपहर 12 बजे बांध का गेज 313.85 आरएल मीटर दर्ज किया गया हैए जिसमें 27ण्252 टी एम सी पानी का भराव है।
मंगलवार रात 8 बजे बांध का गेज 314.27 आर एल मीटर दर्ज किया गया था जिसमे ं30.152 टीएमसी पानी का भराव था। बुधवार सुबह 8 बजे बांध का गेज 54 सेमी की बढ़ोतरी के गेज 314.81 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। वहीं दोपहर 12 बजे तक 314.97 आर एल मीटर हो गया, जिसमें 34.983 टीएमसी का जलभराव था। वहीं शाम 4 बजे तक 315.09 आरएल मीटर दर्ज किया गया है, जिसमें 35.822 टीएमसी का जलभराव हो गया है। इसी प्रकार बांध के कैचमेंट एरिया में पडऩे वाले भीलवाड़ा जिले की त्रिवेणी का गेज बुधवार तक धीरे धीरे कम होकर शाम 4 बजे तक 4.90 मीटर रह गया है। खारी नदी का गेज बुधवार को 1.25 मीटर पर चल रहा है। वहीं डाई नदी का गेज भी घटकर 2.90 मीटर चल रहा है।
कब कब छलका बांध.
बीसलपुर बांध बनने के बाद पहली बार 2001 में 311 आर एल मीटर का जलभराव हुआ था। वहीं 2004 ,2006, 2014, 2016 व 2019 में पूर्ण जलभराव 315.50 आरएल मीटर होने के बाद बांध से बनास नदी में पानी की निकासी करनी पड़ी है। वहीं 2010 में बांध बनने के बाद सबसे कम गेज 298.67 आर एल मीटर दर्ज किया गया है. जिससे बांध पूर्ण रूप से सूखने के कगार पर पहुंच गया था।
सतर्क रहने की अपील
बीसलपुर बांध के पूर्ण भराव होने के साथ कैंचमेंट एरिया व डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में बनास नदी किनारे स्थित गांवों में हाई अलर्ट करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिन से लगातार बीसलपुर बांध में पानी की आवक के बीच बांध पूर्ण भराव की ओर है। इधर परियोजना विभाग के अधिकारियों ने देर शाम बांध का सायरन बजाकर आमजन को अलर्ट करते रहे।
उपखण्ड प्रशासन ने बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया स्थित टोडारायसिंह के थ?ोलीए लाडपुराए प्रधाननगरए भासूए भगवानपुराए रामसिंहपुराए दाब?दुम्बा समेत आस पास के गांवो में जल स्तर ब?ने को लेकर सचेत किया गया। इधर परियोजना विभाग के अधिकारियों ने देर शाम बांध का सायरन बजाकर आमजन को अलर्ट करते रहे।