25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
video: तीज महोत्सव पर लहरिया पहन झूमी युवतियां, कई प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन
Play video
Hindi News / Rajasthan / Tonk / Videos / video: तीज महोत्सव पर लहरिया पहन झूमी युवतियां, कई प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन

video: तीज महोत्सव पर लहरिया पहन झूमी युवतियां, कई प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन

भूतेश्वर महादेव मंदिर के उद्यान में महिलाओं के लिए लहरियाए मेहंदी झूला गीत आदि कार्यक्रम का प्रतियोगिता के रूप में आयोजन किया गया।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 14 Aug 2018, 10:18 AM IST

टोंक. श्रावणी तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में ’मातृ छाया संस्थान टोंक’ व दिल्ली प्रेस की बहुप्रतीक्षित महिलाओं की प्रिय पत्रिका ’गृहशोभा दिल्ली प्रेस’ द्वारा तीज व सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान लहरिया व ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन भी हुआ।

 

इसके अलावा एक गृहशोभा क्लब काज भी गठन किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। नीलिमा सिंह अजमेरा ने बताया कि भूतेश्वर महादेव मंदिर के उद्यान में महिलाओं के लिए लहरिया, मेहंदी झूला गीत आदि कार्यक्रम का प्रतियोगिता के रूप में आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में लहरिया क्वीन ऊषा जैन ,हेयर स्टाइल क्वीन सपना सिंहल ,मेकअप क्वीन अंजलि जैन,डांस क्वीन सुनीता विजयवर्गीय ,श्लोक क्वीन अंजू विजयवर्गीय ,विजेता के साथ साथ भागीदारी निभाने वाली सभी युवतियों को उपहार व गृहशोभा के प्रमाण-पत्र दिए गए। तीज महोत्सव के इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रेस व गृहशोभा के राजस्थान प्रतिनिधि मदन कोथुनियां ने गृहशोभा की ओर से प्रतिनिधित्व किया।