राखी सावंत ने बदला अंदाज, बुर्का और हिजाब पहन बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंची ड्रामा क्वीन
Rakhi Sawant spotted with Burqa and Hijab : राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने पिछले दिनों ही सोशल मीडिया पर अपने निकाह करने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ शादी कर चुकी हैं। इस बीच राखी बुर्का पहने सिर पर हिजाब बांधकर अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंची। इस दौरान उनके साथ पति आदिल भी मौजूद रहे। बता दें कि राखी सावंत की मां के शरीर में कैंसर फैल चुका है। साथ ही वो ब्रेन ट्यूमर से भी जंग लड़ रही हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।