
उदयपुर। पुलिस महिला अपराधों को लेकर कितनी गंभीर है। इसका एक नमूना फलासिया थाने में बलात्कार जैसे गंभीर मामले के संबंध में सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाए पुलिस पांच दिन तक समझौते की जोड-बाकी लगाती रही। इस बीच पुलिस को गच्चा देकर आरोपी फरार हो गया। पत्रिका की पहल पर हरकत में आई पुलिस ने अब पीड़िताओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।