6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

video : रोडवेज बस अचानक हुई असंतुलित, ड्र्राइवर ने रोकने की खूब की कोशिश लेक‍िन जा गिरी खाई में, 10 यात्री घायल

फतहनगर से चित्तौडगढ़़ के लिए रवाना हुई रोड़वेज बस सादड़ी फाटक के समीप असंतुल‍ित होकर खाई में जा गिरी, घायल यात्रियों को पहुंचाया अस्पताल

Google source verification

फतहनगर. चित्तौडगढ़ जिले के भोपालसागर थानाक्षेत्र के राणावतों की सादड़ी के समीप शनिवार सुबह एक रोडवेज बस अंसतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में घायल हुए यात्रियों को निजी वाहनों से सनवाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से दो महिलाओं को उदयपुर रैफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह फतहनगर से चित्तौडगढ़़ के लिए रवाना हुई रोड़वेज बस सादड़ी फाटक के समीप सडक़ पर स्थित गड्डे से एक्सल के पत्ता टूट जाने से बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। इससे बस में सवार यात्रियों को तुरन्त निजी वाहनों से सनवाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी को भर्ती किया गया। इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के असंतुलित होने के बाद बस चालक ने बस को नियंत्रण करने का खूब प्रयास किया लेकिन बस संतुलित नहीं हो पाई ओर बस खाई में जा गिरी। इसके बाद 108 को सूचना दी गई, लेकिन 108 मौके पर नहीं पहुंची। इस पर लोगों ने तुरन्त निजी वाहनों से बस में सवार घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल यात्रियों में महिलाएं ओर बच्चे भी थे जिनकों मामूली चोटें आई। हादसे के बाद भोपालसागर की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में फतहनगर पुलिस घटनास्थल के बाद अस्पताल पहुंचकर यात्रियों की स्थिति जानी। हादसे में कुल 10 यात्री घायल हुए हैंं।