7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
Friendship day : दाेेेस्‍ती के खूबसूरत र‍िश्‍ते को इस तरह करेंंगे सेल‍िब्रेट, सोशल मीडिया पर मैसजेज हो रहे वायरल
Play video

Friendship day : दाेेेस्‍ती के खूबसूरत र‍िश्‍ते को इस तरह करेंंगे सेल‍िब्रेट, सोशल मीडिया पर मैसजेज हो रहे वायरल

www.patrika.com/rajasthan-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Krishna Kumar Tanwar

•

Updated: 5 Aug 2018, 6:00 AM IST

उदयपुर. सब रिश्तों में दोस्ती को सबसे अनमोल माना जाता है। इसमें भले ही कई शिकायतें और लड़ाइयां हों पर जब जरूरत होती है तो सबसे पहले दोस्त ही मदद का हाथ बढ़ाते हैं, साथ यही वह रिश्ता होता है जिसमें कोई औपचारिकता नहीं होती। यही वजह है कि इस खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए मनाए जाने वाले फ्रैंडशिप डे का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। फ्रैंडशिप डे पांच अगस्त को है और यूथ के लिए यह सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। एसएमएस और सोशल नेटवर्र्किंग साइट्स पर अभी से ही फ्रैंडशिप मैसेज शुरू हो गए हैं। वहीं मार्केट में भी है।

READ MORE : सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर: नयाबुद्दीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

बैंड्स, फ्रैंडशिप डायरी और यादें
यूं तो फ्रैंडशिप डे पर फ्रैंड्स को बैंड्स बांधे ही जाएंगे पर इन दिनों मैसेज के जरिए यह बैंड बांधे जा रहे हैं। मैसेज में बैंड्स की डिजाइन में नाम लिखकर यूथ एक दूसरे को मैसेज फोरवर्ड कर रहे हैं। इसके अलावा फ्रैंडशिप से जुड़े अन्य मैसेज भी कर रहे हैं जिसमें फ्रैंडशिप डायरी, फ्रैंडशिप पेपर, मैसेज स्लेम बुक, पुरानी यादें आदि मैसेज चल रहे हैं इसमें विभिन्न फ्रैंडशिप क्वेश्चन हैं जिन्हें यूथ एक दूसरे से पूछ रहे हैं। कॉलेज स्टूडेंट अनु बताती हैं कि इन दिनों ऐसे मैसेज के जरिए पुरानी यादें ताजा हो रही हैं। फ्रैंडशिप की शुरुआत, शरारतें, इमोशनल मोमेंट्स आदि शेयर किए जा रहे हैं।