28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
video :  छोटी गणगौर पूजा के साथ थमी उत्सव की धूम
Play video

video : छोटी गणगौर पूजा के साथ थमी उत्सव की धूम

गणगौर के सोलह दिवसीय आयोजन और पांच दिवसीय उत्सव का समापन हुआ

Google source verification

धीरेंद्र जोशी/ उदयपुर . गणगौर उत्सव का समापन शुक्रवार को हुआ। शाम को ईसर बावजी और गणगौर लिए विभिन्न समाजों की महिलाएं गणगौर घाट पहुंची। घाट पर घरों में स्थापित छोटी गणगौर (मिट्टी से बनी प्रतिमाएं)भी लाई गई। इनकी भी पारंपरिक रूप से पूजा हुई। विभिन्न समाजों की गणगौर को शाही सवारी के रूप में गणगौर घाट लाया गया। इसके बाद महिलाओं ने गणगौर को सिर पर लेकर घूमर नृत्य किया और छोटी गणगौर और जवारों का विसर्जन किया। मुख्य गणगौर को पुन: अपने गंतव्य की ओर ले जाया गया। इसके साथ ही गणगौर के सोलह दिवसीय आयोजन और पांच दिवसीय उत्सव का समापन हुआ।
खूब रही भीड़: अंतिम दिन गणगौर घाट और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ रही। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस उत्सव में भाग लिया। इन्होंने गणगौर की सवारी देखने के साथ ही मेले का लुत्फ भी उठाया। अंतिम दिन अधिकांश गणगौर को चूनर धारण करवाई गई थी। साथ ही सोलह शृंगार से सजी गणगौर और ईसर बावजी की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी।

‘छैल छबीली-नखराली गणगौर’ वैशाली
गणगौर के पारम्परिक त्योहार के मौके पर मोनालिसा कैमरा क्लब की ओर से शुक्रवार को सेक्टर 5 स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में ‘छैल छबीली-नखराली गणगौर’ स्पर्धा हुई जिसमें कई सदस्याओं ने सोलह सिंगार कर अपने गीत-नृत्यों और वाक्चातुर्य के अलग-अलग राउण्ड में भागीदारी निभाकर ढेर पुरस्कार भी जीते। अध्यक्ष पूर्णिमा जैन ने बताया कि क्लब के इस साल के अंतिम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूनिवर्सल स्कूल निदेशक संदीप सिंघटवाडिय़ा ने वैशाली मोटवानी को सर्वश्रेष्ठ गणगौर खिताब दिया। इसके अलावा डॉ. कविता जैन व नमिता जैन क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहीं। वर्ष पर्यन्त सबसे अधिक सहभागिता के कारण प्रीति बोहरा को बेस्ट एक्टिव मेंबर चुना गया। संचालन दीपा साबला,अनुपमा व साधना तलेसरा ने किया।