2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
उदयपुर की सडक़ें चांद जैसी, ऑटो ड्राइवर एस्ट्रोनोट से कम नहीं,  ओपन माइक में कॉमेडी से बयां हुए गंभीर मुद्दे
Play video

उदयपुर की सडक़ें चांद जैसी, ऑटो ड्राइवर एस्ट्रोनोट से कम नहीं, ओपन माइक में कॉमेडी से बयां हुए गंभीर मुद्दे

Open Mic : ये उदयपुर है या चन्द्रमा पर बसा शहर, पत्रिका व द कोमेडी अड्डा ठालागिरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 14 Oct 2019, 5:51 PM IST

उदयपुर. शहर की तमाम समस्याओं से लेकर कई ऐसे मुद्दे इन युवाओं ने उठाए जो शहर के आज के हालात बयां करते हैं। पत्रिका के ओपन माइक सेशन में लोगों ने उदयपुर के हालात पर अपनी बेबाक राय रखी। राजस्थान पत्रिका व द कॉमेडी अड्डा ठालागिरी के कार्यक्रम में समस्याओं के बीच भी जमकर ठहाके लगे।
उदयपुर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कॉमेडियन ने झीलों की नगरी को गड्डों की नगरी तक बता दिया। उन्होंने यहां ओपन माइक सेशन ने कई गंभीर मुद्दे उठाए लेकिन मजाकिया अंदाज में। कॉमेडियन ने यहां राजनेताओं पर भी जमकर कटाक्ष किए। चिराग मेहता ने बताया कि जतिन गौर, सचिन पोरवाल ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह-जगह खोद दी गई सडक़ों की दुर्दशा पर कटाक्ष करते परेशान आमजन की व्यथा व्यक्त की। इनके अतिरिक्त विरंची दीप, एश्वर्य दशोरा ने अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में करीब 45 कॉमेडियन ने हिस्सा लिया। संचालन मयंक वाधवानी ने किया।