3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

पेपर लीक प्रकरण: सरगना शेरसिंह 11 दिन के रिमांड पर

जयपुर एसओजी ने उदयपुर में किया पेश

Google source verification

पेपर लीक करने के मामले में गिरफ्तार हुए मुख्य सरगना शेरसिंह को उदयपुर में जज के आवास पर पेश किया गया। पेशी के लिए जयपुर एसओजी की टीम शेरसिंह को लेकर उदयपुर आई थी। इस दौरान एहतियातन भूपालपुरा थाने का पुलिस बल तैनात रहा।

एसओजी एएसपी लाखन मीणा ने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा को उदयपुर में विशिष्ट न्यायाधीश के समक्ष आवास पर पेश किया, जहां से उसे 11 दिन के रिमांड पर भेजा गया। एसओजी टीम आरोपी शेरसिंह को लेकर फिर जयपुर के लिए रवाना हो गई। रिमांड अवधि के दरमियान 17 अप्रेल तक जयपुर में ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ओडिशा से पकड़ा गया था

उल्लेखनीय है कि 24 दिसम्बर को पेपर लीक होने के मामले में शेरसिंह को एक दिन पहले ही ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण के गिरफ्तार होने पर पहली बार नाम सामने आने के बाद से वह फरार था। उस पर लीक हुआ पेपर 40 लाख में बेचने का आरोप है। करीब डेढ़ माह बाद एसओजी जयपुर की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत पेपर लीक का मामला सामने आया था। चलती बस में अभ्यर्थियों से पेपर हल करवाया जा रहा था। मामले में उदयपुर के बेकरिया और सुखेर थाने में दो प्रकरण दर्ज किए गए थे।