8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
Weather Update News : बरसात, ओले ने किसानों की बढ़ाई धड़कनें, खेतों में कटी पड़ी है फसलें
Play video

Weather Update News : बरसात, ओले ने किसानों की बढ़ाई धड़कनें, खेतों में कटी पड़ी है फसलें

गांवों में बदला मौसम, क्षेत्र में कहीं हल्की बारिश तो कहीं गिरे ओले
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 5 Mar 2023, 1:50 AM IST

उदयपुर. होली से ठीक पहले एक बार फिर बिना मौसम बौछारें गिरीं। करीब सवा महीने पहले भारी ओलावृष्टि के बाद शनिवार को फिर मेवाड़ का मौसम बदला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को बरसात हुई, वहीं कुछ जगहों पर ओले भी गिरे । मौसमी बदलने के साथ ही तापमान में भी खासा उतार-चढ़ावा आया। दिन के पारे में 2.3 डिग्री की गिरावट आई, जबकि रात के पारे में 4 डिग्री की बढ़त हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार रविवार को भी मौसम बदला रहेगा। जिले के खरसाण, खेरोदा, ङ्क्षसदू, रुंडेड़ा आदि गांवों मे बरसात हुई। बरसात और ओलों ने किसानों की धड़कने बढ़ा दी है। इन दिनों फसलों की कटाई चल रही है और कटी फसलें खेतों में ही बिखरी हुई है। ऐसे में अगर ज्यादा बरसात होती है तो फसलों में व्यापक नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम 34.8 और न्यूनतम 15.4 डिग्री रहा था। लिहाजा दिन के पारे में 2.3 डिग्री की गिरावट आई, जबकि रात के पारे में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
भटेवर. वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवो में शनिवार शाम को मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन होने के कारण कहीं हल्की बारिश तो कहीं पर ओले गिरने की जानकारी भी मिली है। अचानक आई बरसात से किसानों को भी परेशान होना पड़ा। खेतों में गेहूं व धान की फसल तैयार है। ऐसे में बरसात से फसल खराब होने की आशंका बन गई है। कटी हुई चने की फसल में नुकसान हो सकता है। नवानिया फार्म, वेटरनरी कॉलेज परिसर एवं आस पास के क्षेत्र में करीब आधे घण्टे तक मूसलाधार बारिश हुई।
खेरोदा. कस्बे में शनिवार दोपहर में बादल छाए व तेज गर्जना के साथ रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से कस्बे की सड़कें गीली हो गई एवं मौसम सुहावना हुआ। बारिश के बाद ग्रामीणों को गर्मी से भी राहत मिली लेकिन किसानों की ङ्क्षचता बढ़ गई। खेतों में इन दिनों कई फसलों में कटाई चल रही है।
खरसाण. क्षेत्र में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे एवं दोहपर 3 बजे के बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई जिससे सड़कों पर पानी बहने लग गया। बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई। खेतों में सरसों, चने की कटी हुई फसलें भीग गई।
सिन्दु. क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और बरसात हुई। बरसात से कटी हुई फसलों में नुकसान की आशंका है। शनिवार शाम को करीब दस मिनट हल्की बारिश हुई जिससे सडकें गीली हो गई।