7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर में 41 डिग्री पर बादलों ने बरसाए ठंडे छींटे, थोड़ी देर राहत फिर उमस
Play video

video : उदयपुर में 41 डिग्री पर बादलों ने बरसाए ठंडे छींटे, थोड़ी देर राहत फिर उमस

उदयपुर में दस से पन्द्रह मिनट तक कहीं तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी से कुछ राहत मिली।
Google source verification

उदयपुर. शहर में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रहने के बावजूद सूर्य के रौद्र रूप ने तपिश बढ़ा दी। गर्म हवा के झोंकों से खुले में रहना मुश्किल था। दोपहर दो बजे बाद आसमान पर काले घने बादल घिर आए और तेज हवा चलनी शुरू हुई। इसके बाद दस से पन्द्रह मिनट तक कहीं तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी से कुछ राहत मिली।

गौरतलब है कि पछले कुछ दिनों से लगातार चढ़ रहा अधिकतम तापमान गुरुवार को 41 डिग्री पर पहुंच गया। गुरूवार दोपहर भी जबर्दस्त तपिश के बाद शहर में करीब दस मिनट तक तेज बौछारें गिरी। इससे शाम को मौसम सुहाना हो गया, मगर उमस का अहसास बढ़ गया। डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।