31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
यहां एक ही रात में तीन दुकानों में लगाई चोरों ने सेंध, लाखों रुपए का सामान क‍िया पार, यूं द‍िया चोरी को अंजाम
Play video

यहां एक ही रात में तीन दुकानों में लगाई चोरों ने सेंध, लाखों रुपए का सामान क‍िया पार, यूं द‍िया चोरी को अंजाम

गत रात को चोरों ने तीन दुकानों में सेंध मारते हुए लाखों रुपए का सामान ले गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 11 May 2018, 3:43 PM IST

विनोद चावड़ा/फतहनगर. पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बे में गत रात को चोरों ने तीन दुकानों में सेंध मारते हुए लाखों रुपए का सामान ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनवाड़ के कला भवन के समीप रामदेव इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंजीनियरिंग वर्क्स की दुकान के पीछे से दीवार तोड़ अंदर घुसकर चोरों ने 33 फेस की मोटर और तार वही कला भवन के सामने स्थित मनोज ऑटो पार्ट्स की दुकान के समीप एक कमरे का ताला तोड़ जहाँ दुकान के रखे ऑटो पार्ट्स में से 3 टायर और एक चेन किट का पूरा कार्टून ले गए। इसके अलावा चोरों ने नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित एक मोटर रिपेयरिंग की दुकान से लगभग 50 किलो नया तांबा ले गए।दुकान मालिक रामचंद्र लोहार ने बताया की लगभग 30हजार का ताँबा था।इससे पहले भी उसकी दुकान में चोरी हो चुकी है। गत दिसंबर माह में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर तांबा ओर अन्य सामान ले गए थे। इधर शुक्रवार सुबह दुकान मालिकों को चोरी का पता चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने तीनो दुकानों पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर चोरी का मामला दर्ज किया। ऑटो पार्ट्स मालिक ने चोरी हुए सामान की कीमत 20 हजार ओर रामदेव इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंजीनियरिंग के मालिक ने चोरी ही मोटरो समेत अन्य सामानों की कीमत 50 से60 हजार तक बताई।

theft