
हेमंत आमेटा/भटेवर. भटेवर के निकट धमानिया एवं बंजारी गाँवो में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन देने के नाम पर बिचौलियों व एजेंटों की ओर से अवैध वसूली का मामला उजागर होने के बाद लाभार्थियों को राशि लौटा दी गई है। गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जनसंपर्क के दौरान अवैध वसूली का मामला सामने आया था। राजस्थान पत्रिका में खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिचौलियों द्वारा वसूली गई राशि लाभार्थियों को लौटा दी गई है। यह मामला उजागर होने के बाद बिचोलिये व एजेंटों के साथ गैस एजेंसी हरकत में आई और लाभार्थियों से 50 हजार के करीब वसूली की गई राशि भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमानिया गांव के मंदिर पर 65 लाभार्थियों को सात सौ-सात सौ रुपये एवं बंजारी गांव के 16 लाभार्थियों को तीन सौ-तीन सौ रुपये एक एक करके पुनः लौटाए गए। इस प्रयास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामवासियो ने राजस्थान पत्रिका का आभार जताया है।।