24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन
वाहन खरीदी पर अब तक 19 करोड़ से अधिक की छूट
Play video

वाहन खरीदी पर अब तक 19 करोड़ से अधिक की छूट

विक्रम व्यापार मेला: एक पखवाड़े में अब तक १९ करोड़ २४ लाख ६३ हजार ८८१ रूपए की छूट दी जा चुकी है। व्यापार मेले में यह छूट 9 अप्रैल तक दी जाएगी।
Google source verification

उज्जैन. विक्रम व्यापार मेले में वाहनों की खरीदी पर जीवनकाल मोटरयान कर पर करीब 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। एक पखवाड़े में अब तक १९ करोड़ २४ लाख ६३ हजार ८८१ रूपए की छूट दी जा चुकी है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने बताया, व्यापार मेले में यह छूट 9 अप्रैल तक दी जाएगी। बड़ी संख्या में के्रताओं ने इस छूट का लाभ लिया है और अभी तक 19 करोड़ 24 लाख रुपए से अधिक का लाभ दिया जा चुका है। अभी तक कुल 4 हजार 975 वाहनों की बिक्री विक्रम व्यापार मेले में हो चुकी है। इसमें 3 हजार 191 चारपहिया वाहन और 1 हजार 784 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।