6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन

सीएम यादव के प्रथम नगर आगमन पर फूलों से सजाया महाकाल मंदिर

मंदिर परिसर में मानसरोवर से जल द्वार तक सीएम के लिए रेड कॉरपेट

Google source verification

उज्जैन. मुख्यमंत्री के पदभार की शपथ ग्रहण करने के बाद डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल के दर्शन की इच्छा जताई और दोपहर 3.20 बजे वे शहर आ पहुंचे। नवनिर्वाचित सीएम के प्रथम नगर आगमन पर महाकाल मंदिर को फूलों से पाट दिया गया। करीब 5 ङ्क्षक्वटल फूलों की लडिय़ां मंदिर में जगह-जगह लगाई गईं। मानसरोवर भवन से लेकर जलद्वार तक रेड कॉरपेट बिछाया गया। इधर, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा नजर आया। जिन रास्तों से सीएम गुजरने वाले थे, वहां-वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया। ट्रैफिक कंट्रोल और नगर निगम की टीम शहर की सड$कों को चकाचक करने में व्यस्त नजर आई।
मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम यादव पहली बार उज्जैन आए। हेलीपेड पर जोरदार स्वागत हुआ। कई नेता और युवाओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ, मालाएं पहनाई। उनके वाहन के काफिले के पीछे-पीछे सैकड़ों गाडिय़ां दौड़ रही थीं। महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में उनके आने से पहले ही पुलिस ने छावनी बना दिया था। ब्लैक कमांडो, पर्सनल गार्ड, डॉग स्क्वॉड और आला अधिकारियों की टीम वहां पहुंचकर मुआयना कर चुकी थी। नंदी हॉल में उनके साथ करीब 100 से ज्यादा कार्यकर्ता और युवाओं की टोली घुस आई। कुछ लोग जल द्वार से अंदर आ गए। जब तक गर्भगृह में पूजन चलता रहा, सभी लोग वहीं पर डेरा जमाए बैठे रहे और जय-महाकाल के नारे लगाते रहे। इस बीच पीछे लाइन में खड़े दर्शनार्थियों को एलईडी पर ही बाबा के दर्शन हो सके।
सुगंधित द्रव्यों से
किया जलाभिषेक
पुजारी राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गर्भगृह में पूजन विधि संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि करीब पांच प्रकार के सुगंधित द्रव्य-पदार्थ, कमल पुष्प, नवीन वस्त्र, चंदन, अबीर, गुलाब, बिल्वपत्र आदि से विशेष पूजा कराई। जलाभिषेक और पूजन के बाद सीएम यादव वहीं मंत्रोच्चारण के लिए बैठ गए। उनके साथ उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा थे।
इन्होंने किया सम्मान- बुधवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन आए। हेलीपैड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री की आगवानी की गई। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल, आइजी संतोष कुमार ङ्क्षसह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा, निगम आयुक्त रोशन कुमार ङ्क्षसह, अपर कलेक्टर प्रीति यादव, सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना, एडीएम अनुकूल जैन उपस्थित थे।
नई जिम्मेदारी के साथ बाबा के दरबार आया हूं
सीएम यादव ने संक्षिप्त चर्चा में कहा शपथ ग्रहण करने के बाद बाबा महाकाल के मंदिर में जलाभिषेक, पूजन किया। नई जिम्मेदारी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं। नया दायित्व मिला है, बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार एमपी में और अधिक प्रगति करेगी। उज्जैन से भोपाल लौटकर शाम को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ फ्यूचर प्लाङ्क्षनग पर चर्चा करना है, इसके लिए यहां से जल्दी रवाना हो रहा हूं।
झलकियां…
शहर में प्रथम आगमन पर हर कोई उनसे मिलने को उत्सुक नजर आया।
सीएम यादव के भाई भी उनसे मिलने महाकाल मंदिर परिसर में नजर आए।
स्वागत के लिए इतने हार पहना दिए कि दम घुटने लगा, उन्होंने तुरंत मालाओं को उतारा।
महाकाल परिसर में मीडिया ने सवाल पूछना चाहे, लेकिन वे रुके नहीं और दौड़ लगा दी। उनके पीछे कार्यकर्ता और कलेक्टर-एसपी भी दौड़े।
सीएम यादव प्रोटोकॉल के कारण अपने चिर परिचित अंदाज में नजर नहीं आए।
मीडियाकर्मियों को नंदी हॉल में बैरिकेड्स के पीछे खड़ा कर दिया, उन्होंने नारेबाजी कर पुलिस का विरोध किया।
नगाड़ा गेट पर भीड़ की धक्का मुक्की इतनी रही कि बैरिकेड्स टूटते-टूटते बचे। कई लोगों को चोट भी आई।