8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन

देखे वीडियो: उज्जैन में कर्मचारियों के सम्मान की ऐसी पहल, हर किसी के चेहरे पर छाई खुशी

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर उज्जैन ने किया सम्मान, 8 विभागों के 33 सेवानिवृत कर्मचारी हुए सम्मानित, सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान की पहल के लिए सभी ने कलेक्टर का माना आभार

Google source verification

उज्जैन. सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का शनिवार को उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में सम्मान किया। जिले के 8 विभागों के सेवानिवृत होने वाले कुल 33 कर्मचारियों को कलेक्टर सिंह ने साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके पीपीओ ( पेंशन भुगतान आदेश) की प्रति सौंपी।

कलेक्टर सिंह ने सभी को शासकीय सेवा में बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई दी और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत होने वाले आधिकारिक कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की उपलब्धियां की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान की पहल के लिए कलेक्टर उज्जैन सिंह का आभार व्यक्त किया। सहायक पेंशन अधिकारी ने कार्यक्रम में बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों की आयु 80 वर्ष होने पर उनकी पेंशन में वेतन के 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसी प्रकार 80 वर्ष के पश्चात हर 5 वर्ष में 10 प्रतिशत पेंशन में वृद्धि होगी जो 95 वर्ष की आयु तक कुल 50 प्रतिशत पेंशन की वृद्धि हो जाएगी। 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत कर्मचारियों को पूर्ण वेतन का लाभ मिलेगा। सभी सेवानिवृत कर्मचारी अपना पीपीओ आदेश को संभाल के रखें। इस दौरान संभागीय पेंशन अधिकारी प्रतिमा टैगोर, सहायक संचालक पेंशन लक्ष्मी परमार, कुणाल खरेडिया ,ग्रविता भिड़े , सहायक पेंशन अधिकारी जीएल सोलंकी, अर्चना मेदमवार, रवि कलासिवया, ओम मेहरवार उपस्थित रहें।

इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में राजस्व विभाग के अधीक्षक लैंड रिकॉर्ड रामकुमार सिंह, कृषि विभाग के हरिशंकर पनवार, राजेंद्र कुमार लालावत, स्वास्थ्य विभाग के अलका वर्मा भारद्वाज, हरिओम सक्सेना, सुभाष व्यास , किरण कुमार धनदोरिया , शिप्रा बाई, शिक्षा विभाग अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी घटिया दाताराम गंगोरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बडऩगर दुर्लभ राम काटोलिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खाचरोद चंद्रशेखर दवे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खाचरोद कमला चंद्रावत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तराना के रघुनाथ सोलंकी,अंजलि अस्थाना ,सुधीर कुमार जोशी, भगवान सिंह पाटीदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी उज्जैन दिनेश कुमार पंड्या ,प्रेम नारायण राठौर , हुकुमचंद बैरवा, आशा पंचोली, सुरेश चंद्र मेहता राधेश्याम जोशी, मसूद हुसैन कुरैशी, असगर अली देवासवाला, जनजाति कार्य विभाग के जिला ऑर्गेनाइजर जगदीश चंद्र गंगाराम, गोपाल गंगेरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के यंत्री दिनेश सिंह चौहान, शंकर लाल सरवन, उच्च शिक्षा विभाग के साधना निर्भय, तकनीकी शिक्षा विभाग के प्राचार्य पॉलिटेक्निक आत्माराम मेघवंशी, प्राचार्य आईटीआई उज्जैन उमेश मालवीय और डिप्टी डायरेक्टर इंश्योरेंस एंड लोकल फंड महावीर कुमार जैन को सम्मानित किया गया।