
उन्नाव. सपना चौधरी किस प्रकार सबके दिलो दिमाग पर छाई है, मासूम स्कूली छात्र का नाच देख कर समझा जा सकता है। वहीं इसे दूसरे रूप में भी देखा जा सकता है। कहा जाता है प्रतिभा को छुपाकर नहीं रखा जा सकता। मौका पाते ही वह अपना सर्वश्रेष्ठ दिखा देता है। यही प्रतिभा साधनविहीन सरकारी विद्यालयों में भी मौजूद है। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्राइमरी विद्यालयों में भी एक से एक प्रतिभा छुपी है। जिसे मौका मिलते ही सामने लाने का प्रयास अच्छे शिक्षक करते हैं और ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित भी करते हैं। इसी क्रम में विगत दिनों हुए कार्यक्रम में बच्चे द्वारा किया गया नाच को शिक्षकों के साथ छात्रों ने भी बहुत सराहा। इस संबंध में बातचीत करने पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने कहा यह प्राथमिक शिक्षा की मेधा है। जिसको आज की तारीख में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक निखार कर सामने ला रहे हैं। वीडियो यह बताता है कि प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक किस प्रकार बच्चों के प्रतिभा को निखार सकते हैं और वह अपना काम बखूबी कर रहे हैं।