11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव
उत्तर प्रदेश का ऐसा कॉलेज जहां छात्रों को सवाल के जवाब में प्रधानाचार्य व शिक्षकों की मिलती है गाली
Play video

उत्तर प्रदेश का ऐसा कॉलेज जहां छात्रों को सवाल के जवाब में प्रधानाचार्य व शिक्षकों की मिलती है गाली

वीडियो वायरल कर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सफीपुर के लड़कों ने सुनाई आपबीती
Google source verification

उन्नाव. विद्या के मंदिर में प्रधानाचार्य व शिक्षक छात्रों के सवालों का जवाब गाली गलौज कर के देते हैं। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सफीपुर का यह मामला कॉलेज के छात्रों ने वीडियो वायरल कर के सार्वजनिक किया है। बच्चों ने वायरल वीडियो में बताया है कि ₹394 की रसीद पर किसी से ₹570 लिए गए हैं तो किसी से ₹1310 लिए गए हैं। वायरल वीडियो में छात्रों ने अपनी रसीद भी दिखाई है। जिसमें ₹394 लिखा हुआ है। वायरल वीडियो में छात्रों ने बताया कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से उप जिलाधिकारी कार्यालय की दूरी मात्र सौ मीटर है। इसके बाद भी अधिकारीगण कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में बातचीत करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जाए पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस संबंध में बातचीत करने पर उपजिलाधिकारी सफीपुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश