31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Special
मेयर पांडेय ने सीएमओं को तलब कर दिया अल्टीमेटीम, हालात नहीं सुधरे तो सीएम से करूंगी शिकायत
Play video

मेयर पांडेय ने सीएमओं को तलब कर दिया अल्टीमेटीम, हालात नहीं सुधरे तो सीएम से करूंगी शिकायत

मेयर प्रमिला पांडेय ने सीएमओ अशोक कुमार शुक्ला को बुलाया नगर निगम, जमकर लगाई फटकार और दो दिन के अंदर मच्छरों के खात्में का सुनाया फरमान।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 2 Nov 2019, 8:56 AM IST

कानपुर। पिछले एक माह से कानपुर नगर व ग्रामीण इलाकों में डेंगू ने कहर ढाया हुआ है। अब तक मच्छर ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान ने ली है। इलाज के बजाए स्वास्थ्य महकमा कागजी घोड़े दौड़ाने में व्यस्थ्य है। इसी से नाराज होकर मेयर प्रमिला पांडेय ने सीएमओ को तलब कर लिया। मेयर ने उन्हें जमकर फटकार लगाते डेंगू के रोकथाम पर सवाल-जवाब किए। सही जानकारी नहीं देने पर मेयर कहा कि यदि दो दिन के अंदर मरीजों का ठीक से इलाज और मच्छरों का खात्मा नहीं हुआ तो मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से करूंगी।

नहीं थम रहा मौत का सिलसिला
डेंगू की डंक से शहर और गांव खौफजदा हैं। हरदिन सैकड़ों लोग सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए आ रहे हैं। इलाज के दौरान 12 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। बावजूद जिले का स्वास्थ्य महकमा कागज में सबकुछ ठीक दर्ज करा हाथ पर हाथ रखे बैठा हुआ है। चकेरी के लोग मेयर से मिले और उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू कराया। जिस पर मेयर ने सीएमओ अशोक कुमार शुक्जा को नगर निगम बुलाकर जमकर फटकार लगाई और उनको हिदायत दी कि अगर दो दिनों में हालातो पर काबू नहीं पाया जाएगा तो सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत करूंगी।

सड़क पर उतरने का किया ऐलान
मेयर ने कहा कि यदि इसका समाधान नहीं किया गया तो वह खुद अपने पार्षदों के साथ सड़क पर उतरेंगी। मेयर ने बताया कि जब हमने सीएमओ से पूछा कि अभी तक कितने लोग डेंगू के चपेट में आए हैं। जिस पर उन्होंने उत्तर नहीं दिया। मौत का आंकड़े पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। मेयर ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सख्त लहजे में अल्टीमेटम देते हुए कहा कि डेंगू से लोगों को बचाएं। यदि ऐसा वह करने में सफल नहीं हो पा रहे थे इस्तीफा देकर घर बैठ जाएं।

चकेरी मे तीन की मौत
मेयर ने बताया कि जिले में बेलगाम डेंगू-बुखार पर नियंत्रण में विफल रहे अफसर अपनी लापरवाही छिपाने के लिए केवल आंकड़ेबाजी में लगे हैं। चकेरी क्षेत्र में मच्छरों की वजह से डेंगू और बुखार फैला हुआ है। स्वास्थ्य महकमे के अफसर रोकथाम एवं बचाव के उपाए नहीं कर रहे हैं। अधिकारी कागजी आंकड़ेबाजी कर रहे हैं। यहां पर डेंगू से तीन युवकों की मौत हो चुकी हैं। उनके परिजनों ने आकर मुझसे शिकायत की। जिस पर मैंने सीएमओ को तलब कर जानकारी की।

कागजी आंकड़ेबाजी में शून्य
जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिन में डेंगू ने तीन और युवकों की जान ले ली। तीनों मरीज चकेरी क्षेत्र के थे। इसी के साथ डेंगू से मौतों की संख्या 12 पहुंच चुकी है। दूसरी ओर, वायरल बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। एलएलआर (हैलट) के बाल रोग चिकित्सालय में वायरल बुखार के शिकार तीन मासूमों की इलाज के दौरान मौत हो गई। डेंगू-बुखार से भले मौतें हो रही हैं लेकिन, स्वास्थ्य विभाग इन्हें सिरे से नकार रहा है। कागजी आंकड़ेबाजी कर रहे विभाग के आंकड़ों में मौतें शून्य हैं।