28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Special
सहरानपुर के गंगाेह में युवक की चाकुआें से गाेदकर हत्या, थाने में काटा लाेगाें ने हंगामा
Play video

सहरानपुर के गंगाेह में युवक की चाकुआें से गाेदकर हत्या, थाने में काटा लाेगाें ने हंगामा

पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है आैर शव काे फिर दूसरे स्थान पर फेंक दिया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 28 Jun 2018, 6:27 PM IST

सहारनपुर।
गंगोह काेतवाली क्षेत्र में एक बैट्री रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इसके शव काे एक बाग के पास फेंक दिया गया। देर रात जब शव मिला ताे हल्ला मच गया। इस घटना के विराेध में बड़ी संख्या में लाेगाें ने काेतवाली घेर ली। बाद में पुलिसकर्मियाें ने लाेगाें काे काेतवाली से बाहर निकाला आैर परिजनाें काे आश्वान दिया कि हत्याराें का जल्द पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी।

बुधवार रात पुलिस काे सूचना मिली कि, एक युवक का चाकुओं से गुदा हुआ शव बाग के पास पड़ा है। इस सूचना पर गंगाेह काेतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुँचे आैर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक की पहचान गंगाेह के ही माेहल्ला गुलाम ओलिया निवासी आसिफ पुत्र शफीक के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चाकूओं से किए गए हमलाें के निशान थे। हत्या की सूचना पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्र भी गंगाेह पहुंचे आैर पूरी घटना की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनाें काे भराेसा दिलाया कि जल्द पुलिस हत्याराें काे पकड़ लेगी।

पुलिस ने शव का पंचनानामा कर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार सुबह इस घटना के विराेध में बड़ी संख्या में कस्बे के लाेग काेतवाली पहुंचे आैर घटना का जल्द खुलासा कराए जाने की मांग काे लेकर हत्या की इस दुस्साहसिक वारदात के विराेध में हंगामा काटा। गंगोह सीओ आरके सिंह ने बताया कि पुलिस इस घटना काे गंभीरता से ले रही है। घटनास्थल से मिले सबूताें आैर सुरागाें के आधार पर पुलिस जल्द हत्याराें का पता लगा लेगी आैर पता लगने पर हत्याराेपियाें काे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है।