28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बढ़े हुए जलस्तर में भी हो रही गंगा की सफाई, ऐसे हटायी जा रही गंदगी
Play video

बढ़े हुए जलस्तर में भी हो रही गंगा की सफाई, ऐसे हटायी जा रही गंदगी

शवदाह के बाद छोड़ी गयी चीजों को पानी से हटाया जा रहा, बहाव में भी जारी है नौका का संचालन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 21 Sep 2018, 4:28 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में गंगा की सफाई पहले से ही चुनावी मुद्दा बन चुका है। लोकसभा चुनाव 2019 में भी गंगा की सफाई को लेकर सत्ता व विपक्ष अपना-अपना दावा करेंगे। इसी बीच गंगा के बढ़े हुए जलस्तर व तेज बहाव के बाद भी सफाई जारी है। शवदाह के बाद छोड़े गये चीजों को भी नाव के जरिए ही गंगा से हटाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-राहुल गांधी के देश का चौकीदार चोर बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार , कही यह बात

गंगा का जलस्तर में घटावा जारी है लेकिन अभी भी गंगा में बहुत पानी है। तेज हवाओं के चलते बहाव बहुत तेज हो गया है। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के चलते नौका संचालन पर रोक लगाया गया था लेकिन अब नाव चल रही है। नाविकों का दावा है कि नाव संचालन से रोक हटा दी गयी है। नाव के जरिए ही ंंगंगा में सफाई भी हो रही है। गंगा के जलस्तर की गुणवत्ता तो लैब रिपोर्ट ही तय करेगी। इतना तो अवश्य है कि पहले की तरह गंगा में गंदगी बहते हुए नहीं दिखायी देती है। गंगा में पूजा सामग्री के साथ शवदाह के बाद छोड़े गये सामान भी दिखायी देते थे लेकिन अब इन्हें हटा दिया जा रहा है। नाव के जरिए ही पानी में बहते हुए अपशिष्टों को हटा कर किनारे पर ले जाने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े:-पंकज सिंह का बयान, सपा में नहीं था समाजवाद, पिछली बार से अधिक सीट जीतेगी बीजेपी

तो फिर सीढ़ी की मिट्टी गंगा में ही बहायी जायेगी
पूर्व वर्षों में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही घाट की सीढ़ियों पर जमा मिट्टी को गंगा में ही बहा दिया जाता था। मिट्टी के साथ गंदगी भी गंगा में पहुंच जाती थी। पिछले साल तक इसी तरह सीढ़ियों की सफाई होती थी जिसको लेकर नमामि गंगे योजना पर भी सवाल खड़ा होता था। सीएम योगी सरकार में भी यह व्यवस्था नहीं बदली है। अब देखना है कि चुनावी साल के चलते सीढ़ियों की सफाई कैसे होती है यदि पुरानी व्यवस्था के तहत ही सफाई की गयी तो गंगा का निर्मल होना कठिन हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हाथी से खींची गयी कार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश