27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
तानाशाही से त्रस्त होकर बेटे ने की थी मां की निर्मम हत्या, कैंट पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Play video

तानाशाही से त्रस्त होकर बेटे ने की थी मां की निर्मम हत्या, कैंट पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की, प्लास्टिक के बैग में मिली थी महिला की लाश
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 22 Sep 2018, 5:04 PM IST

वाराणसी. मां की तानाशाही से बेटा त्रस्त हो गया था। पिता पहले ही घर छोड़ कर जा चुका था और पत्नी भी मायके रहने लगी थी। बेटे की नाराजगी इतनी अधिक हो गयी कि उसने अपने साथियों के साथ मिल कर मां की निर्मम तरह से हत्या कर दी। शनिवार को एसएसपी आरके भारद्वाज ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त सभी चीजे बरामद कर ली गयी है।
यह भी पढ़े:-साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी बदमाश, गोली मार कर ट्रक चालक से की थी लूट



एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि 20 सितम्बर को कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर में प्लास्टिक के बैग में बंधी हुई महिला की लाश मिली थी जिसकी पहचान सिगरा निवासी मीरा जायसवाल के रुप में हुई थी। कैंट पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो चौकाने वाली जानकारी सामने आयी। पता चला कि महिला तीन दिन से गायब थी और उसके बेटे ने पुलिस में गायब होने की रिपोर्ट तक नहीं लिखवायी थी पुलिस ने मुखबिर व सर्विलांस की मदद से महिला के बेटे अमित कुमार जायसवाल, धीरज उर्फ धीरू शीतलानी निवासी दौलतपुर थाना कैंट व शिवम सिंह निवासी रमरेपुर को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में तीनों ने महिला की निर्मम तरह से हत्या करने के बाद लाश को बक्से में भर कर लालपुर के पास फेंकने की बात स्वीकार की।
यह भी पढ़े:-युवती को बहला-फुसला कर भगाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां की तानाशाही से तंग आ गया था बेटा, पत्नी भी चली गयी थी मायके
एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार मीरा जायसवाल की तानाशाही से उसका बेटा तंग आ गया था। तानाशाही के चलते ही पिता ने घर छोड़ दिया था इसके बाद मां ने बेटे को इलेक्ट्रानिक की दुकान खुलावा दी थी। बेटे की स्थिति नौकर जैसी हो गयी थी मां उससे सारा हिसाब लेती थी। दो माह पूर्व ही उसकी शादी गोरखपुर निवासी अंकिता से हुई थी। मीरा जायसवाल की तानाशाही ऐसी थी कि बहू से कहती थी कि फोन पर किसी से बात करो तो लाउडस्पीकर ऑन करके। सास के व्यवहार के चलते ही अंकिता अपने मायके चली गयी थी।
यह भी पढ़े:-पुलिस चौकी के बगल में महिला को आतंकित कर हजारों की लूट

नीद की दवा देकर किया बेहोश, पहले लगाया करंट फिर चाकू से गोद कर हत्या की
एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार बेटे अमित कुमार जायसवाल ने दुकान में एकाउंट का काम करने वाले धीरज उर्फ धीरू शीतलानी के साथ मां की हत्या करने की योजना बनायी। दोनों ने अपना साथ देने के लिए शिवम सिंह को भी योजना में शामिल किया। १७ सितम्बर की रात को अमित कुमार ने मीरा जायसवाल के दूध में नीद की गोली दी। इसके बाद मीरा का मोबाइल लेकर शुभम सोनभद्र गया। उसी मोबाइल से अमित कुमार से बात की। इसके बाद वह फिर बनारस आ गया। 18 की रात को तीनों ने मिल कर दूध में फिर से नीद की गोली देकर मीरा जायसवाल को सुला दिया। इसके बाद पहले करंट लगा कर मीरा जायसवाल क हत्या का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिली तो मुंह दबा कर चाकू से कई वार करके हत्या की गयी। इसके बाद तीनों ने लाश को पालीथिन से लाश को बांध कर वहां से खून साफ कर दिया। चौक से चाबी बना कर लाने वाले से तिजोरी खुलवायी गयी। बेटे ने सोचा था कि तिजोरी में छह-सात लाख रुपये होगा। तिजोरी खोलने पर उसमे से 1.15 लाख रुपये ही मिले। अमित ने 90 हजार रुपया शिवम व धीरू को दे दिया। इसके बाद एक बक्सा खरीद कर लाया गया और लाश को उसी में रख कर बाइक से लालपुर में फेंक आये।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हाथी से खींची गयी कार

घर में लगा था 15 सीसीटीवी कैमरा, लाश के साथ छोड़ा मोबाइल
पुलिस के अनुसार तीनों ने हत्या की योजना बेहत शातिर ढंग से बनायी थी। लाश के साथ गैस का पासबुक व मृतका को मोबाइल भी छोड़ा गया था। तीनों को उम्मीद थी कि जब मोबाइल से जब कॉल डिटेल निकाला जायेगा तो लोकेशन सोनभद्र मिलेगा। यहां पर मृतका के रिश्तेदार रहते थे इसलिए पुलिस तीनों पर शक नहीं करेगी। हत्या के बाद तीनों ने घर में लगे 15 सीसीटीवी के डीवीआर को फार्मेट करने के बाद तोड़ भी दिया था जिससे पुलिस को साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने तीनों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, नगद पैसा, स्कूटी व बाइक के साथ दो जोड़ी हैंड ग्लब्स भी बरामद किये हैं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कैंट थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, पांडेयपुर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार तिवारी, रामानंद यादव आदि पुलिसकर्मियों को 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े:-ADGके साथ IG व SSP ने जब शहर के मुस्लिम इलाकों में किया पैदल गश्त, मचा हड़कंप