
वाराणसी. चौक थाना क्षेत्र के पास स्थित एक मनी एक्सचेंज काउंटर से बदमाशों ने कर टप्पेबाजी कर 15 हजार रियाल उड़ा दिये हैं। सऊदी अरब के इतनी मुद्रा की इंटरनेशनल मार्केट में 2.75 लाख रुपये कीमत बतायी जा रही है। टप्पेबाजी की सूचना मिलती ही पुलिस जांच में जुट गयी है। दशाश्वमेध सीओ स्नेहा तिवारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है इस अपराध को गंभीरता से लिया गया है और बहुत जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-वरुणा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे गिरी, दो की मौत
चौक थाना क्षेत्र के पास स्थित एक मनी एक्सचेंज का काउंटर है। मनी एक्सचेंज के मालिक रवि सेठ हैं और गुरुवार को काउंटर पर शुभम मुखर्जी बैठे थे। इसी बीच खुद के बिहार के सासाराम का फिराज खान बताते हुए एक व्यक्ति पूछा। फिरोज ने शुभम मुखर्जी को १५ हजार रियाल दिखाये और 2.75 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा देने को कहा। शुभम ने जैसे ही मनी को एक्सचेंज किया। इसी समय एक और व्यक्ति वहां पर पहुंच गया। उसने शुभम को बातों में उलझा कर 15 हजार रियाल व 2.75 लाख रुपये दोनों ही उड़ा दिये। शुभम को कुछ देर तक इस बात का एहसास तक नहीं हुआ था कि पैसे उड़ाये जा चुके हैं। शुभम ने जब कैश काउंटर चेक किया तो उसे पता चला कि टप्पेबाजी हो चुकी है। उसने तुरंत ही घटना की जानकारी अपने मालिक को दी। मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे हैं जिनकी खोजबीन शुरू कर दी गयी है।
यह भी पढ़े:-वीडियो में देखे कितना बदल गया है पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस का कैंट रेलवे स्टेशन
चौक थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे क्राइम
चौक थाना क्षेत्र में अपराध की बड़ी घटना हो रही है। कुछ दिन पहले ही इसी थाना क्षेत्र से 80 लाख का कच्चा सोना उड़ाया गया था जिसके खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाना पड़ा था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने खुद ही घटनास्थल का दौरा किया था। कच्चा सोना की घटना के बाद भी पुलिस ने सक्रियता नहीं बढ़ायी है जिसके चलते फिर से टप्पेबाजी हो गयी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोद लिए गांव में सांसद निधि ने नहीं खर्च किया एक भी रुपया