28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सड़क पर उतरे 2500 पुलिसकर्मी, हेलमेट नहीं पहने वालों का कट रहा चालान
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / सड़क पर उतरे 2500 पुलिसकर्मी, हेलमेट नहीं पहने वालों का कट रहा चालान

सड़क पर उतरे 2500 पुलिसकर्मी, हेलमेट नहीं पहने वालों का कट रहा चालान

बनारस के लोगों को पढाया जा रहा यातायात नियमों का पाठ, दो दिन में एक लाख चालान काटने का रखा है लक्ष्य
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Aug 2018, 4:51 PM IST

वाराणसी. बनारस पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाने के लिए मंगलवार को फिर से अभियान चलाया है। 2500 पुलिसकर्मी सड़क पर उतर कर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों की काउंसलिंग करने के साथ चालान भी काटा जा रहा है। पुलिस को दो दिन में एक लाख चालान काटने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के चलते लोगों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल, राखी बंधवाने के बाद दी चॉकलेट, कहा हेलमेट पहन कर चलाये वाहन

बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस
IMAGE CREDIT: Patrika

एसएसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर थानों से लेकर यातायात पुलिस तक ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म उतराने से लेकर बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं के लिए अलग से महिला पुलिस लगायी गयी है जो बना हेलमेट पहने वाहन चल रही महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस अपने मोबाइल से ऐसे लोगों की फोटो भी खीचने में जुटी है जो नियमों को तोड़ कर वाहन चला रहे हैं। ऐसे लोगों के घर पर चालान भेजा जायेगा। एक अगस्त को भी पुलिस ने ऐसा ही अभियान चलाया था और एक दिन में ५१ हजार लोगों का चालान काटा गया था।
यह भी पढ़े:-पुलिसकर्मियों को याद आने लगी बहन, जब सीओ ने खुद बांधी राखी

90 प्रतिशत लोगों को हेलमेट पहनाने का लक्ष्य
एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि पहले यहां 25 प्रतिशत ही लोग हेलमेट पहन कर वाहन चलाते थे। एक अगस्त को अभियान चलाने के बाद हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वालों का प्रतिशत 70हो गया है। हम लोगों का लक्ष्य 90 प्रतिशत लोगों को हेलमेट पहनाना है। अभियान के लिए कुल 354 टीम लगायी गयी है। हेलमेट नहीं पहने लोगों की काउंसलिंग भी की जा रही है और चालान काटने के साथ मौके पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। जो लोग हेलमेट पहने हुए मिल रहे हैं उन्हें फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है। हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वाली महिलाओं को चॉकलेट दिया गया है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके हम खुद की सुरक्षा भी करते हैं इसलिए सभी लोग नियम का पालन करे।
यह भी पढ़े:-कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार