5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
स्कूली बस पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल
Play video

स्कूली बस पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल

तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा, बच्चों का निजी अस्पताल में कराया गया इलाज
Google source verification

वाराणसी. रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी बाईपास के पास नेशनल हाइवे पर मंगलवार को एक स्कूल बस पलटने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये हैं। स्थानीय लोगों की माने तो बस की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक ने तेज गति में ही बस का मोड़ था जिसके बाद डिवाइडर से टकरा कर बस पलट गयी। बच्चों की चीख-पुकार सुन कर स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये हैं जिनका पास निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। बस में कुल १४ बच्चे सवार थे संजोग था कि बच्चों को अधिक चोट नहीं आयी है।
यह भी पढ़े:-सुरेश प्रभु ने कहा देश को समस्याओं से मोक्ष दिलाने के लिए काशी से योजना का किया शुभारंभ

 

निजी स्कूल की बस UP-65 BT 9154 कुल 14 स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी। बच्चों के अनुसार चालक शुरू से ही तेज रफ्तार में बस चला रहा था। बस चालक ने तेज रफ्तार में ही बस को मोड़ दिया। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी। बच्चों की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बच्चों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने सबसे पहले बच्चों का इलाज कराया। इसके बाद क्रेन लगा कर पलटी हुई स्कूली बस को वहां से हटवाया है। बच्चों ने बताया कि रोज दूसरी बस से स्कूल जाते थे और बस आये दिन खराब हो जाती थी। इसके बाद नयी बस भेजी गयी थी। डाइवर अंकल बहुत तेज रफ्तार से बच चला रहे थे जिसके चलते बस पलट गयी।
यह भी पढ़े:-BHU के महिला छात्रावास में छात्राओं ने सजायी श्रीकृष्ण की झांकी

संजोग अच्छा था नहीं तो बच्चों को लग सकती थी गंभीर चोट
जिस तेज रफ्तार से स्कूली बस पलटी है उससे बच्चों को गंभीर चोट लग सकती थी। संजोग अच्छा था कि बच्चों को अधिक चोट नहीं लगी है। बस की रफ्तार ने स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं। आखिरकार स्कूली बस की जिम्मेदारी गैर जिम्मेदार लोग को क्यों दी गयी थी। बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस को तेज रफ्तार से क्यों चलाया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जल्द ही सारी बाते सामने आ जायेगी।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे महादेव की नगरी में कैसे मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश