
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में पुलिस के सामने ही सीएम योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव की सेना भिड़ गयी। पुलिस ने किसी तरह से दोनों गुटों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। छात्रसंघ चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के चलते सभी प्रत्याशियों ने सारी ताकत लगा दी थी। परिसर में दोपहर में एबीवीपी व समाजवादी छात्रसभा का जुलूस आमने-सामने आ गया। दोनों जुलूस में भिड़ं तो गयी। पुलिस प्रशासन से किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद प्रत्याशी अपने जुलूस के साथ वहां से हट गये। लोकसभा चुनाव २०१९ को देखते हुए छात्रसंघ का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। एबीवीपी व समाजवादी छात्रसभा दोनों में से जिसके प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। उसकी पार्टी को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल जायेगी।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी ने झोकी सारी ताकत, दो गुटों में झड़प