
वाराणसी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काल भैरव व बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका। दोनों ही जगहों से बीजेपी नेताओं ने मिशन २०१९ के लिए आशीर्वाद मांगा है। मंदिर के बाहर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को माला पहनाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। दर्शन के बाद दोनों वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये।
यह भी पढ़े:-अमित शाह का युवा उद्घोष के साथ मिशन 2019 का शखंनाद
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्घोष कार्यक्रम को संबोधित किया है। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक शोरूम के उद्घाटन में चले गये। इसके बाद मंदिर खुलने पर सबसे पहले बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे। यहां पर बाबा का दर्शन करने के साथ उनकी आरती भी उतारी। इसी दौरान मंदिर के बाहर भाजपाइयों की भीड़ लग गयी थी और बीजेपी कार्यकर्ता दोनों वरिष्ठ नेताओं को माल्यार्पण करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा करने से रोक दिया था। इसके चलते पुलिस व बीजेपी कार्यकर्ताओं में कई बार नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं आने दिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता दर्शन करके के बाद सीधे काशी विश्वनाथ गये। मंदिर में मिशन 2019 के लिए आशीर्वाद मांगने के बाद अमित शाह व सीएम योगी सीधे बाबतपुर हवाई हड्डे पहुंचे। इसके बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये।
यह भी पढ़े:–सीएम योगी व अमित शाह के युवा उद्घोष कार्यक्रम को बड़ा झटका, खाली रह गयी हजारों कुर्सी
दिन भर शहर के लोग हुए परेशान
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के चलते शहर को लोगों को बहुत दिक्कत हुई। जिन जगहों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को जाना था वहां पर सुरक्षा कारणों के चलते थोड़ी देर पहले ही लोगों का आवागमन रोक दिया जाता था जिसके चलते वहां पर जाम की स्थिति बन जाती थी। सबसे खराब स्थिति मैदागिन से लेकर चौक क्षेत्र की हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम योगी के वापस जाने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में शुरू हुआ सीएम योगी व अमित शाह का विरोध, पुलिस ने उठाया यह कदम