29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बनारस पहुंची अटल अस्थि कलश यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
Play video

बनारस पहुंची अटल अस्थि कलश यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

लोगों की उमड़ी भीड़, गंगा में प्रवाहित होगी पूर्व पीएम की अस्थि
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Aug 2018, 4:40 PM IST

वाराणसी. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा बनारस पहुंच गयी है। बीजेपी नेता व स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पर अस्थि कलश यात्रा पुष्प वर्षा की है और जमकर नारे लगाये हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय भी यात्रा में शामिल है। राजेन्द्र प्रसाद घाट पर पहुंच कर मोक्षदायिनी गंगा में पूर्व पीएम के अस्थि का विसर्जन होगा।
यह भी पढ़े:-कक्षा में नहीं मिले अध्यापक तो वीसी ने खुद छात्रों को पढाया

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में लखनऊ से चली अस्थि कलश यात्रा जौनपुर होते हुए फूलपुर पहुंची थी इसके बाद सड़क मार्ग से ही गंगा घाट की तरफ प्रस्थान कर रही है। 30 से अधिक जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगायी गयी है जो अस्थि कलश यात्रा में पुष्प वर्षा करने के साथ चल रहे हैं। स्थानीय लोगों की भी भीड़ हो रही है और यात्रा में वाहनों का लंबा काफिला भी शामिल होता जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये है जिसके चलते यातायात डायर्वजन भी किया गया है। अस्थि कलश यात्रा थोड़ी देर में राजेन्द्र प्रसाद घाट पर जाकर समाप्त हो जायेगी। घाट से नाव के जरिए बीच गंगा में पूर्व पीएम के अस्थि को विसर्जित किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-विवादित पोस्टर में नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान आर्मी चीफ व राहुल गांधी को ISI का एजेंट बताया

बीजेपी ने लगायी सारी ताकत
अस्थि कलश यात्रा के लिए बीजेपी ने सारी ताकत लगायी है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को बनारस बेहद पसंद था। स्वस्थ्य रहते हुए अटल जी कई बार बनारस आये थे इसलिए बनारस के बीजेपी कार्यकर्ता भी उनसे खास तरह से जुड़े हुए है। इसके चलते अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बीजेपी के किसी कार्यकर्ता को कहने की जरूरत नहीं पड़ रही थी वह खुद ही पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए यात्रा में शामिल होते जा रहे हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे की अस्थि कलश यात्रा का जिले में प्रवेश हो जाना था लेकिन बारिश के चलते यात्रा पहुंचने में देरी हो चुकी है।
यह भी पढ़े:-राहुल गांधी के बाद अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, बैकफुट पर बीजेपी