
वाराणसी. शिव की नगरी काशी में सावन के पहले सोमवार को दर्शन करने के लिए भक्तों में होड़ मची हुई है। बाबा काशी विश्वनाथ सहित शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों में भोर से ही लंबी लाइन लगी हुई है। बादल भी बूंदाबांदी करके बाबा का जलाभिषेक करने में लगे हुए हैं। यादव बंधुओं ने भी बाबा का जलाभिषेक करके वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखा।
यह भी पढ़े:-काशी में सावन लगते ही कांवरियों की उमडऩे लगी भीड , भक्तों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी यह योजना

सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को हुजूम उमड़ा हुआ है। कांवरियों के साथ अन्य भक्त भी घंटों लाइन में लग कर दर्शन करने में जुटे हुए हैं। कई किलोमीटर लगी लंबी लाइन के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। बोल बम के जयकारे से काशी गुंजयमान हो गयी है। सावन को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में इतनी भीड़ हो गयी है कि उसे नियंत्रित करना पुलिस प्रशासन के लिए आसान नहीं हो रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर के अतिरिक्त शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य प्रमुख शिवमंदिरों में भी लोगों की लंबी लाइन लगी है। काशी विश्वनाथ मंदिर में ही दोपहर 12 बजे तक एक लाख दस हजार से अधिक भक्तों ने बाबा का दर्शन किया था।
यह भी पढ़े:-यूपी में मिले प्रचंड बहुमत का लोकसभा चुनाव में ऐसे फायदा उठायेगी बीजेपी, सपा व बसपा में बड़ी सेंधमारी की तैयारी
रात से ही लग गयी थी लाइन, शिव भक्तों से पटी काशी
काशी विश्वनाथ मंदिर में रात से ही भक्तों की लाइन लग गयी थी। रात भर भक्तों ने इंतजार किया और फिर सुबह महादेव का दर्शन करके खुद को धन्य किया। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आये भक्तों से शिव की नगरी काशी पट गयी है। स्कूलों के बंद होने से अभिभावकों ने राहत की सास ली है। दर्शन करने का यह क्रम रात 12 बजे तक चलता रहेगा।
यह भी पढ़े:-शहर को पॉलीथिन मुक्त करने का लिया है संकल्प, चलाया जागरूकता अभियान
ड्यूटी करते गिरे दशाश्वमेध थाना प्रभारी, ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
गंगा घाट पर फुट पेट्रोलिंग कर रहे दशाश्वमेध थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिपाठी अचानक गिर पड़े। अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत ही उन्हें थाने ले गये। इसके बाद सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी व चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक इलाज के बाद दशाश्वमेध थाना प्रभारी की स्थिति कुछ ठीक हुई। इसके बाद फिर से वह बेहोश होने लगे। इसके बाद दशाश्वमेध थाना प्रभारी को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि सावन के तैयारी व पहले सोमवार के चलते पुलिसकर्मियों को सुस्ताने का मौका तक नहीं मिल रहा है जिसका असर अब दिखायी पड़ रहा है।
यह भी पढ़े:-बसपा सरकार में ओमप्रकाश राजभर पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, ऐसे किया था सामना