2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
कांग्रेस नेता ने BJP पर लगाया आरोप, कहा देश के बड़े साइंटिस्ट को मार डाला
Play video

कांग्रेस नेता ने BJP पर लगाया आरोप, कहा देश के बड़े साइंटिस्ट को मार डाला

कहा, वाजपेयी सरकार में विकास कार्यों से असहमति जताने और प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर न करने से नाराज थी बीजेपी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 14 Oct 2018, 2:43 PM IST

वाराणसी. कांग्रेस नेता ने देश के जाने-माने साइंटिस्ट, पर्यावरणविद को साजिशन मार डालने का आरोप भाजपा पर मढ़ा है। कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के विकास कार्यों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का विरोध करना और उस पर हस्ताक्षर न करने से बीजेपी 2002 से ही इन महान साइंटिस्ट व पर्यवरणविद् से नाराज चल रही थी। आखिर कार उन्हें मार ही डाला।

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गंगा वाटर प्यूरीफिेकेशन के लिए 10 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। उसके चेयरमैन डॉ मुरली मनोहर जोशी थे और उस कमेटी में प्रो ज्ञान स्वरूप ‘सानंद’ सदस्य थे। प्रो सानंद ने उस कमेटी की रिपोर्ट पर दस्तखत करने से इंकार कर दिया था। वह गंगा पर बांधों के निर्माण के खिलाफ थे। दरअसल यह कमेटी भूकंप और गंगा जल की शुद्धता की जांच के लिए बनी थी। आशय था कि जैसे भुज में भूकंप आया था वैसे भूकंप इधर आता है तो इन बांधों पर क्या असर पड़ेगा। एक पर्यावरणविद् के रूप में वह इस रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। ऐसे में उन्होंने इस पर दस्तखत नहीं किया। राय ने उस कमेटी की रिपोर्ट को मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि यह तत्कालीन भजपा सरकार के कार्यकाल की रिपोर्ट है, कांग्रेस या मेरी नहीं।

उन्होने कहा कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने स्वामी सानंद पर काफी दबाव बनाया। काफी प्रलोभन भी दिया लेकिन वह अपने इरादे से टस से मस नहीं हुए। ऐसे में भाजपा तभी से उनके पीछे पड़ी थी। उन्होंने भाजपा को देश के महान वैज्ञानिक, महान पर्यावरणविद और महान संत की मौत का जिम्मेदार करार दिया।

 

ये भी पढ़ें- दिग्गज कांग्रेस नेता का PM मोदी पर बड़ा आरोप, राफेल की तर्ज पर देश भर में विकास कार्यों का ठेका भी अपनों को, अनुभवी दरकिनार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश