
वाराणसी. सपा सरकार में उसके कार्यकर्ताओं पर पुलिस थाने में खुस कर अभद्रता करने का आरोप लगता था जिसका असर हुआ कि यूपी चुनाव में सपा को करारी शिकस्त मिली है। यूपी में बीजेपी सरकार ने अपराध व गुंडाराज से लोगों को मुक्ति दिलाने का वादा करके बहुमत पाया है लेकिन जब सत्ता की हनक सवार हुई तो कानून तोडऩे से भी बीजेपी को लेकर पीछे नहीं हट रहे हैं। नया मामला पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस का है यहां पर वायरल वीडियो के अनुसार बीजेपी विधायक के मौसेरे भाई पुलिस चौकी में घुस कर गालिया देने के साथ ही चौकी को जलाने की धमकी दे रहे हैं। पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने उन्नाव गैंगरेप को लेकर किया बड़ा निर्णय
वायरल वीडियो के अनुसार बीजेपी विधायक अनिल राजभर के मौसेरे भाई धमेन्द्र राजभर पर गुंडई करने का आरोप लग रहा है। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी में जाकर बीजेपी विधायक के भाई व समर्थकों पर गुंडई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो चार से पांच दिन पुराना है। रोहनिया पुलिस ने यादव बस्ती में दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी जिस पर अखरी चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को पकड़ कर पुलिस चौकी लाये थे। एक पक्ष के लोग बीजेपी विधायक के भाई से परिचित थे। आरोप है कि बीजेपी विधायक के भाई ने पहले शराब पी और फिर अखरी चौकी पहुंच गये। यहां पर बैठाये गये एक पक्ष को अपने साथ ले जाने लगे। पुलिस सिपाहियों के विरोध के बाद भी बीजेपी विधायक व समर्थक नहीं माने। इसी बीच सिपाहियों ने इस बात की सूचना चौकी प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने बीजेपी विधायक व समर्थकों को एक पक्ष के लोगों को ले जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर चौकी इंचार्ज व बीजेपी विधायक के भाई में विवाद हो गया। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि किसी तरह बीजेपी विधायक के भाई व समर्थकों ने पुलिस को गाली दी और चौकी फूंकने तक की बात कही। इसके बाद कहा कि जब तक चौकी इंचार्ज को हटाने तक आंदोलन करेंगे। इसी बीच राजभर बस्ती के लोग भी यहां पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। बाद में रोहनिया थाना प्रभारी व अन्य लोगों ने पंचायत करके मामले को सुलझाया।
यह भी पढ़े:-यह हैं वह पांच बड़े सवाल, जो सीएम योगी सरकार पर लगा रहे जातिवादी राजनीति करने का आरोप
बीजेपी के सुशासन राज की खुलने लगी कलई
बीजेपी के सुशासन राज की कलई अब खुलने लगी है। सीएम योगी पहले ही उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का इल्जाम लगने के बाद से बैकफुट में है ऐसे में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बीजेपी विधायक के भाई का वायरल वीडियो ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है। एक तरफ सार्वजनिक मंच से सीएम योगी ने पुलिस को बिना दबाव में काम करने का निर्देश दिया है तो दूसरी तरफ बीजेपी के लोग ही पुलिस चौकी में घुस कर कानून का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा में बाहुबलियों का साथ पड़ा सीएम योगी पर भारी, बीजेपी को जमकर हो रही किरकिरी