
रिपोर्ट:-अमित कुमार
बलिया. बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मुन्ना बजरंगी की मौत को प्रकृति का न्याय बताते हुए बीजेपी विधायक ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। बाहुबली मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, धनंजय सिंह व शाहबुद्दीन के अंजाम की घोषणा कर डाली। बीजेपी विधायक के बयान से हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी ने तीन चीजों से बनायी थी दूरी, पुलिस व दुश्मन भी नहीं लगा पाते थे सुराग
मुन्ना बजरंगी की हत्या पर बैरिया बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने इसे प्रकृति का न्याय बताया है। उन्होंने कहा कि बजरंगी को जो दंड मिला है वह सही है। जेल में मुन्ना बजरंगी का मारा जाना नियम के विपरित है। जो व्यवस्था को लेकर प्रशासन व ब्यूरोक्रेसी पर बड़ा सवाल उठाता है। जब ईश्वर चाहता है तो देश सुधार जाता है ऐसे में इंसान क्या है। बाहुबली मुख्तार अंसारी के प्रश्र पर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि भगवान व अल्लाह की सत्ता सच है तो पाप करने वालों को सजा अवश्य मिलेगी। मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, अतीक अहमद व शाहबुद्दीन को भी एक दिन उनकी करनी की सजा मिलेगी। प्रकृति किस बहाने से सजा देती है यह बताया नहीं जा सकता है। कभी राठी, दुर्घटना, भूचाल, बादल फटने जैसे किसी माध्यम से प्रकृति न्याय कर सकती है। प्रकृति ने भगवान के अवतार प्रभु श्री राम व कृष्ण को भी नहीं छोड़ा था उन्हें परेशानी उठानी पड़ी थी। मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद मुख्तार के परेशान रहने वाली खबर पर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि वह अपनी करनी से परेशान है। आत्मा व ईश्वर सत्य होता है तो कृष्णानंद राय की आत्मा मुख्तार अंसारी को छोडऩे वाली नहीं है यदि वह गोली से नहीं मरेगा तो सड़ेगा। इस जन्म क्या अगले जन्म में भी पापों की सजा मिलेगी। विधायक ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने हजारों औरतों को सिंदूर धोया है कितने बच्चों को परेशानी में डाला है प्रकृति उसके साथ न्याय करेगी।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भारत आ सकता यह शूटर, कभी रहा खास रिश्ता
नेहरु परिवार में अनुवांशिक है मुस्लिम तृष्टिकरण
राहुल गांधी द्वार मुस्लिम धर्मगुरु की वार्ता के प्रश्र पर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि नेहरु परिवार हमेशा से मुस्लिम तृष्टिकरण की राजनीति करता आया है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने हमेशा से मुस्लिम तृष्टिकरण की राजनीति की है। इन्हें देश से मतलब नहीं होता है पद, प्रेसीडेंट व पीएम पद से ही मतलब होता है। देश की सत्ता में रहे तो पीएम नेहरू परिवार से होगा। कुछ नहीं बचा तो सब कुछ नेहरू परिवार से होगा। कांग्रेस ने हमेशा से ही मुसलमानों के लिए काम किया हे। नेहरू ने अखंड भारत का विभाजन कराया। कश्मीर में धारा 370 लगाया और हजारो हिन्दू मर गये लेकिन दोषी पर मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अनुवांशिक में मुस्लिम तृष्टिकरण है। जिस दिन पाकिस्तान फिर से भारत का हिस्सा होगा। उसी दिन अखंड भारत का सपना पूरा हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है इस बड़े नेता का पर्दे से गायब होना
देश के सर्वमान्य नेता है पीएम नरेन्द्र मोदी
विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के सर्वमान्य नेता पीएम नरेन्द्र मोदी है। कांग्रेस से हिन्दुवादी लोग अलग हो चुके हैं। कांग्रेस को अब मुस्लिम वोटरों का ही सहारा है। मुस्लिम महिला, बहने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ है। लोकसभा चुनाव २०१९ में एक बार फिर से पीएम नरेन्द्र के नेतृत्व में देश में नयी सरकार बनेगी।
यह भी पढ़े:-बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता