
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने बजट में संसदीय चुनाव 2019 को भी विशेष ध्यान रखा है। बजट में एक खास योजना की घोषणा की गयी है यदि बीजेपी की यह योजना सफल हो जाती है तो संसदीय चुनाव २०१९ में विरोधियों के सारे दावे पस्त हो सकते हैं।
यह भी पढ़े:-Budget 2018 :छोटे एयरपोर्ट व हैलीपेड बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख
चार्टेड एकाउंटेंट(सीए) शिरि बाजपेयी से जब पूछा गया कि चुनाव को ध्यान में रख कर बजट प्रस्तुत किया गया है तो उनका कहना था कि बजट में गरीबों को हेल्थ बीमा देने की बात कही गयी है यह गेम चैंजर साबित हो सकती है। 10 करोड़ लोगों का हेल्थ बीमा होगा और लगभग 50 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिलेगा। योजना सही ढंग से धरातल पर उतार दी जाती है तो चुनाव में बीजेपी को बड़ा लाभ मिलेगा। किसानों के प्रश्र पर कहा कि पहली बार कृषि उत्पाद के लिए कॉपरेटिव सोसाइटी डेवलप करने की बात कही गयी है इसके अतिरिक्त खेती के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये तक निवेश करने वालों को टैक्स में छूट मिलेगी। इस योजना का लाभ गांव व किसानों को होगा। सही ढंग से योजना लागू की जाती है तो पीएम मोदी के 2022 तक किसानों की आमदानी दोगुना करने की योजना बनायी है उसे पूरा करने में आसानी होगी।
यह भी पढ़े:-Budget 2018: भविष्य में दिखेगा बजट का लाभ, किसानों को होगा फायदा
बजट में वस्त्र उद्योग को भी मिली है राहत
सीएम शिशिर बाजपेयी ने कहा कि बजट में वस्त्र उद्योग को भी राहत दी गयी है। बजट का पूरा विवरण मिलने पर सारी चीजे स्पष्ट हो पायेगी। बजट में निराशा मिलने के प्रश्र पर कहा कि बजट अच्छा है लेकिन निराशा तब मिलती है जब बजट में कही बातों को लागू नहीं किया जाता है। बजट तभी सफल हो सकता है जब इसमे कही बातों को जमीन पर लागू किया जायेगा। ऐसा नहीं करने पर बजट में कितनी अच्छी बाते भी की जाये। इसका लाभ नहीं मिलने वाला है।
यह भी पढ़े:-बजट 2018 से किसानों की स्थिति में होगा सुधार, ऐसा करने से उद्योगपतियों को नहीं देना होगा टैक्स