7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
Budget 2018 :छोटे एयरपोर्ट व हैलीपेड बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख
Play video

Budget 2018 :छोटे एयरपोर्ट व हैलीपेड बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख

सरकार पर्यटन पर थोड़ा और ध्यान दे तो बड़ा उद्योग बनेगा, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Feb 2018, 3:17 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल का अंतिम बजट प्रस्तुत कर दिया है। बजट को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। कुछ लोगों ने इसे चुनावी बजट माना है तो कुछ ने इसकी तारीफ की है। पीएम मोदी के ही संसदीय क्षेत्र बनारस के पर्यटन क्षेत्र पर बजट का क्या प्रभाव पड़ा है इसकी जानकारी टूरिज्टम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने दी।
यह भी पढ़े:-बजट आने से पहले आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, उद्योगपतियों की उड़ी नींद


उन्होंने कहा कि मैं इस बजट का स्वागत करता हूं। बजट से पहले यह सोचा जा रहा था कि अगले साल चुनाव को देखते हुए ही बजट आयेगा। बजट सुनने के बाद ऐसा नहीं लगा। यह राजनीति से प्रेरित बजट नहीं है, इसके देश का बजट कहा जा सकता है। उन्होंने पत्रिका को बताया कि टूरिज्ट बहुत बड़ा उद्योग है यदि सरकार थोड़ा और ध्यान दे तो टूरिज्ट देश को बहुत बड़ा उद्योग बन सकता है। जीडीपी में टूरिज्म को महत्वपूर्ण योगदान होता है इसके अतिरिक्त 12 प्रतिशत रोजगार टूरिज्म से ही लोगों को मिलता है। बजट पर कहा कि सरकार ने एएसआई की 110 इमारतों को अपडेट करने के साथ आधुनिक सुविधा मुहैया कराने की बात कही है इससे पर्यटन को बहुत फायदा होगा। पर्यटन के १० नये साइट विकसित होने का भी फायदा पर्यटन हो मिलेगा।
यह भी पढ़े:-तो फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूतक में मंदिर में दर्शन किया व लंगर में छका प्रसाद

छोटे हैलीपेड व छोटे एयरपोर्ट से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
राहुल मेहता ने कहा कि सरकार ने छोटे हैलीपेड व छोटे एयरपोर्ट खोलने की बात कही है इससे पर्यटन को बहुत फायदा होगा। अब पर्यटक उन स्थानों पर भी जा सकते हैं जहां पर पहले नहीं जाते थे। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के पर्यटन पर कहा कि यहां तो पहले से ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट है इसलिए यहां पर एयरपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। एएसआई भवन ठीक होने का लाभ होगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी पर जताया है भरोसा, नहीं टूटेगा किसी का विश्वास

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश