27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
रेस्टोरेंट में आग लगाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पीएम मोदी के जनसम्पर्क कार्यालय के पास हुई घटना
Play video

रेस्टोरेंट में आग लगाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पीएम मोदी के जनसम्पर्क कार्यालय के पास हुई घटना

बाइक से पहुंचे दो युवकों ने रोशनदान से पेट्रोल डाल कर दिया घटना को अंजाम, पुलिस के गश्त पर उठे सवाल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 21 Aug 2018, 12:35 PM IST

वाराणसी. भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपुरी में एक रेस्टोरेंट में दो युवकों के आग लगाने को सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के जनसम्पर्क कार्यालय के पास हुई इस घटना से पुलिस प्रशासन की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि देर रात बाइक से पहुंचे दो युवकों ने ही आग लगायी है।
यह भी पढ़े:-अब पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी, सावन का सोमवार बीतने का इंतजार

फुटेज के अनुसार दोनों युवका वहां पर 15 मिनट से अधिक समय तक रुके थे। इस दौरान सड़क पर वाहनों का आना-जाना लगा हुआ था। फुटेज के सहारे दोनों युवकों की पहचान की जा सकती है। भेलूपुर निवासी मनोज शाही का रविन्द्रपुरी में रेस्टोरेंट है। मनोज शाही ने सुबह जब रेस्टोरेंट खोला तो उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। आग से लगभग 40 हजार का नुकसान हुआ है। संजोग अच्छा था कि आग अधिक दूर तक नहीं लगी थी वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता था। मनोज शाही ने भेलूपुर पुलिस को तहरीर दी है। दोनों युवकों ने आग क्यों लगायी हे इसका अभी पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़े:-सिपाही पर हमला करने के बाद दीवार से सिर टकराने लगा बंदी, देखते रह गये पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

रेस्टोरेंट के आस-पास टहलते रहे, फिर लगायी आग
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक से दो युवक वहां पर पहुंचे थे। युवक पहले से ही अपने साथ पेट्रोल लेकर आये थे। दोनों युवक 15 मिनट से अधिक समय तक वहां पर टहलते रहे थे। इसके बाद मुंह में गमछा बांधने के बाद रेस्टोरेंट के रोशनदान से पेट्रोल डाल कर आग लगायी और फिर फरार हो गये। बड़ा सवाल है कि वीवीआईपी क्षेत्र वाले रविन्द्रपुरी में पुलिस गश्त होती है कि नहीं। यदि पुलिस गश्त होती है तो दोनों युवक क्यों नहीं पकड़े गये। या फिर पुलिस को रात में ही आग लगने की जानकारी क्यों नहीं हुई।
यह भी पढ़े:-श्रृंगार गौरी का जलाभिषेक करने जा रहे शिवसैनिक गिरफ्तार, लगाये पीएम नरेन्द्र मोदी विरोधी नारे

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश