
वाराणसी. चौक थाना क्षेत्र के हड़ाय सराय में रोजल उर्फ भयानक की हत्या कर फेंके गये शव प्रकरण का खुलासा हो गया है। सोमवार को एसएसपी आरके भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस करके मीडिया को पकड़े गये हत्यारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दबंगई व नशेबाजी के चलते ही भयानक की हत्या की गयी थी। हत्या करने वाले उसके अपने ही मित्र बाबूचापड व सीबू थे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा पलटवार, कहा आसमान में मुंह कर नहीं……
एसएसपी ने बताया कि भयानक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था, जिसके चलते क्षेत्र के लोग परेशान रहते थे। 21 जनवरी को रात में भयानक के साथ उसके साथी बाबूचापड व सीबू ने शराब पी थी। इसी बीच उन लोगों में विवाद हो गया था मारपीट में भयानक को ज्यादा चोट लग गयी थी, जिसके चलते वह बेहोश हो गया था इसके बाद बाबूचापड व सीबू ने कूड़ा फेंकने वाले प्लास्टिक से भयानक का गला दबा दिया। इसके बाद भयानक को बोरा में भर कर हड़ाय सराह में फेंक देते हैं। एसएसपी के अनुसार नशे में होने के चलते चापड व सीबू का पता नहीं था कि भयानक मर गया है। इसके बाद दोनों को सुबह पता चला कि भयानक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, संग्दिधों से पूछताछ व मुखबिरों की मदद से इस मामले का खुलासा किया है।
यह भी पढ़े:-कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बीजेपी का जवाब, दबाव से नहीं डरती सीएम योगी सरकार
मृतक के परिजनों ने जिन्हें बताया था हत्यारा, जांच में वह बेदाग निकले
एसएसपी आरके भारद्वाज ने दशाश्वमेध सीओ स्नेहा तिवारी व चौक पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की है। एसएसपी ने कहा कि मृतक के परिजन जब किसी पर हत्या करने का आरोप लगाते हैं तो पुलिस को उन आरोपी को जेल भेजने में एक मिनट का समय लगता है। भयानक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने प्रकरण की सही ढंग से जांच की। इसके बाद पता चला कि जिन लोगों पर आरोप था वह हत्या में शामिल नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों को ध्यान में रख कर अपनी जांच की। इसके बाद पुलिस ने सही अपराधियों को पकड़ कर इस मामले का खुलासा किया है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने कहा कि यह बड़ी बात होती है कि बिना किसी सर्विलांस के अज्ञात अपराधियों को इतनी जल्दी पकड़ लिया जायेगा। हत्यारोपी को पकडऩे वालों में शेष कुमार शुक्ला, अमरेन्द कुमार पांडेय, जमीलुद्दीन खां आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-करणी सेना ने उड़ायी क्षत्रिय बाहुबलियों की नींद, बैकफुट पर आये राजनीतिक दल