23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
जमीन पर लेटी बीमार महिला का सीओ ने पूछा हाल, इलाज के लिए भेजवाया अस्पताल
Play video

जमीन पर लेटी बीमार महिला का सीओ ने पूछा हाल, इलाज के लिए भेजवाया अस्पताल

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव के चलते चेतगंज सीओ ने चलाया था चेकिंग अभियान, हर किसी ने की पुलिस अधिकारी की प्रशंसा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Oct 2018, 5:28 PM IST

वाराणसी. लखनऊ में एक सिपाही की गोली से ऐपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत से पुलिस की छवि को धक्का लगा है पुलिस विभाग पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे है। लेकिन कुछ ऐसे भी अधिकारी है जो अच्छा काम करके अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं। शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। परिसर का निरीक्षण कर रही चेतगंज सीओ अंकिता सिंह ने जब एक गरीब महिला को जमीन पर लेटे हुए देखा तो पास जाकर उसका हाल पूछा। बीमार होने की जानकारी पर उसे तुरंत इलाज की व्यवस्था करने को कहा।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, गैंग लीडर समेत आठ गिरफ्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार केा छात्रसंघ चुनाव के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। नामांकन में अराजक तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए चेतगंज सीओ अंकिता सिंह खुद ही परिसर का निरीक्षण कर रही थी। सीओ के साथ चीफ प्राक्टर प्रो.शम्भु उपाध्याय भी थे जो छात्र व छात्राओं के परिचय पत्र को चेक कर रहे थे। इसी बीच मानविकी संकाय में सीओ अंकिता सिंह ने एक गरीब महिला को जमीन पर लेटे हुए देखा। सीओ खुद उसके पास गयी और महिला से यहां लेटे होने का कारण पूछा। इस पर महिला डर गयी और उसे लगा कि पुलिस अधिकारी उसे परिसर से जाने के लिए कह रही है। महिला ने कहा कि वह चली जायेगी। इस पर सीओ अंकिता सिंह ने कहा कि मैं आपको जाने के लिए नहीं कह रही हूं। यहां पर लेटने का कारण पूछ रही हूं। इस पर महिला ने कहा कि उसकी तबयत ठीक नहीं है। जिस पर सीओ ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से कहा कि इन्हें अस्पताल भेजवाया जाये। बाद में पता चला कि परिसर में भी स्वास्थ्य केन्द्र है तो वहां पर भेज कर इलाज कराने को कहा। वहां पर उपस्थित छात्र व छात्राओं ने सीओ की इस कार्य की प्रशंसा की। कहा पुलिस अधिकारी गरीबों का इतना ध्यान देने लगे तो समाज की व्यवस्था ही बदल जाये।
यह भी पढ़े:-चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ चार गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश