28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा
Play video

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर निकली इस यात्रा में जुटे कांग्रेसी, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हुए शरीक।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 9 Aug 2018, 9:01 PM IST

वाराणसी. भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर 9 अगस्त “अगस्त क्रान्ति” के दिन कांग्रेस सेवादल ने “तिरंगा मार्च” निकाला। ऐतिहासिक भारत माता मंदिर निकली यह यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पहुंची मैदागिन स्थित टाउनहॉल जहां महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ यात्रा ने पूर्णता प्राप्त की।

यात्रा में कांग्रेस के हर संगठन ने बढ़-चढ़ कर शिरकत किया। साथ ही शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के आगे-आगे वाहन में ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा देश भक्ति गीत का प्रसारण भी हो रहा था। साथ ही यात्रा में शामिल कांग्रेस जन देशभक्ति के नारे भी लगा रहे थे। बनारस की सड़कों पर बहुत दिनों बाद कांग्रेसजनों का यह सैलाब देखते ही बन रहा था। कतारबद्ध शालीन कांग्रेसजन ऐसे निकले थे मानों किसी दूसरी आजादी के लिए कूच किए हों। ब्रितानी हुकूमत को खदेड़ने के आह्वान वाले दिन ऐसा लगा कि मानों ये फिर से कुछ वैसा ही करने के मकसद से निकले हैं। कुछ वैसा ही आह्वान करने निकले हैं।


सेवादल के स्वयंसेवक गणवेश में दो की कतार में राष्ट्र भक्ति के गीत और गगनभेदी नारों के साथ चल रहे थे। यह यात्रा जिन-जिन मार्गों से गुजरी रास्ते में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। यात्रा मलदहिया, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, मैदागिन होते हुए टाऊन हाल पहुंची तथा वहां स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मां कस्तूरबा गांधी जी को माल्यार्पण किया। वहां सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई का संबोधन भी हुआ।
यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय व ललितेशपति त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डॉ प्रमोद पांडेय, महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी, शालिनी यादव, रामसुधार मिश्र, संजय चौबे, मनोज द्विवेदी, ओमप्रकाश पांडेय, डॉ रविन्द्र मिश्र, डॉ आर सी पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र कपूर, हरीश मिश्रा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेन्द्र शुक्ला, राजबहादुर सिंह, कौशलेन्द्र पाठक, विष्णुकांत मिश्र, डॉ जेपी तिवारी, राघवेन्द्र चौबे, शैलेन्द्र सिंह, कुंवर बबलू बिन्द, सतीश कुमार शर्मा, कनिष्ठिका आदि शामिल थे।

कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा