24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, गैंग लीडर समेत आठ गिरफ्तार
Play video

क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, गैंग लीडर समेत आठ गिरफ्तार

लूट के 1.70 लाख रुपये, असलहा, मोबाइल व वाहन बरामद, सिगरा व कैंट पुलिस ने गिरफ्तारी में किया सहयोग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Oct 2018, 4:52 PM IST

वाराणसी. क्राइम ब्रांच को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने सिगरा व कैंट पुलिस की मदद से अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मीडिया से पकड़े गये अपराधियों की जानकारी साझा की। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से 1.70 लाख रुपये, मोबाइल, वाहन आदि भी बरामद हुआ है। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम को25 हजार का पुरस्कार दिया है।
यह भी पढ़े:-विवेक तिवारी के हत्यारोपी पुलिसकर्मी के समर्थन में बैठक करने आया बर्खास्त सिपाही बृजेन्द्र सिंह यादव गिरफ्तार

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ अन्धरापुल के पास मौजूद थे। इसी बीच वहां पर कैंट थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय व सिगरा थाना प्रभारी सतीश सिंह भी पहुंच गये। मुखबिर से सूचना मिली कि नदेसर पानी की टंकी के पास कुछ अपराधी खड़े हैं। क्राइम ब्रांच के साथ सिगरा व कैंट पुलिस ने मुखबिर के बताये जगह पर घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख कर अपराधी भागने लगे। क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गैंग का लीडर के साथ पूरा गैंग ही हत्थे चढ़ चुका है। गैंग लीडर रामजी यादव है इसके अतिरिक्त रामायन कन्नौजिया, विपिन बिहारी, सर्वजीत यादव, सोहन यादव, दिनेश गिरी, लल्लन तुरहा व भगवान प्रसाद है सभी बलिया के निवासी है। पूछताछ में बदमाशों ने कई वारदातों में शमिल होने का खुलासा किया है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी के बेटे ने पीएम व सीएम के खिलाफ किया अपशब्दों का प्रयोग, ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

crime Branch Prabhari Vikram Singh” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/05/criminal_1_3519454-m.jpeg”>
IMAGE CREDIT: Patrika

पूर्वांचल के कई जिलों में टप्पेबाजी व लूट की घटनाओं का दिया अंजाम
अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में हम लोग सक्रिय रहते थे। किसी जिले में चार पहिया वाहन से पहुंचते थे और वहां की धर्मशाला, होटल व लॉज में बीमार का इलाज कराने के नाम पर कमरा ले लेते थे। इसकी बाद सुबह उठ कर किसी बैंक में जाते थे जहां पर फार्म भरने आदि काम में मदद करने के नाम पर उसे फंसा लेते थे वह व्यक्ति जब बैंक से पैसा लेकर जाता था तो हमारे सहयोगी बाइक से आते थे और उसका बैग छीन कर भाग जाते थे। कभी किसी का वाहन पंचर करके आदि काम करके भी लूट करते थे। पुलिस हमारे वाहन को जब रोकती थी तो उसमे एक व्यक्ति को बीमार बना कर लेटा देते थे और आराम से निकल जाते थे। अन्य जगहों से गांजा लाकर भी विभिन्न जिलों में बेचने का काम भी करते थे। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने जिले में हुई घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से लूट के पैसों के अतिरिक्त चार पहिया वाहन, असलहा आदि भी बरामद किया है। पकडऩे वाली टीम में क्राइम ब्रांच के राकेश सिंह, सुमंत सिंह, रामभवन यादव, सुरेन्द्र मौर्य, कुलदीप सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ चार गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश