29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
क्राइम ब्रांच ने शुरू की फ्लाईओवर हादसे की जांच, अधिकारी से लेकर मजदूर तक की खंगाली जा रही कुंडली
Play video

क्राइम ब्रांच ने शुरू की फ्लाईओवर हादसे की जांच, अधिकारी से लेकर मजदूर तक की खंगाली जा रही कुंडली

सेतु निगम से फ्लाईओवर से जुड़े लोगों का मांगा गया विवरण, घटनास्थल पर फोरेंसिक विभाग की टीम के साथ जुटाये गये साक्ष्य
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 May 2018, 7:33 PM IST

वाराणसी. फ्लाईओवर हादसे की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। सिगरा थाना में सेतु निगम के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गयी है। गुरुवार को एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद व क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में सेतु निगम के कार्यालय पहुंची टीम ने निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज तलब किये हैं। क्राइम ब्रांच ने अधिकारी से लेकर निर्माण में जुड़े मजदूरों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने भगदड़ में हुई मौत पर की थी यह कार्रवाई, फ्लाईओवर हादसे के बाद सीएम योगी सरकार पर उठ रहे सवाल


फ्लाईओवर हादसे में 18 लोगों की मौत के बाद सेतु निगम के खिलाफ सिगरा पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी गयी है जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को मिल गयी है। क्राइम ब्रांच के एसपी ज्ञानेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सेतु निगम के कार्यालय पहुंची टीम ने वहां के अधिकारियों से विवरण तलब किया। क्राइम ब्रांच ने योजना की लागत, लगाये गये अधिकारी से लेकर मजदूर, ठेकेदारें का विवरण आदि सभी मांगा है। सेतु निगम के अधिकारियों ने जल्द से जल्द सारी सूचना देने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े:-फ्लाईओवर हादसे के बाद सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, हटाये गये डिप्टी सीएम केशव के खास राजन मित्तल

क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने फोरेंसिक के लोगों का साथ किया घटनास्थल का निरीक्षण
क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम सीओ अभिनव यादव के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ फोरेंसिक विभाग के लोग थे। सभी लोगों ने फ्लाईओवर जाकर बीम गिरने के कारणों को समझने का प्रयास किया है। घटनास्थल पर ऐसे प्रमाण खोजे गये हैं जिससे पता चल सके कि हादसे का सही कारण क्या था। क्राइम ब्रांच ने विवेचना मिलते ही जो सक्रियता दिखायी है उससे लगता है कि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़े:-फ्लाईओवर हादसे में आखिर कितने की हुई मौत, सरकारी खेल में उलझा सही आंकड़ा, लापता का नहीं चल रहा पता