30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान पहुंचे परमपावन दलाई लामा, हुआ भव्य स्वागत
Play video

केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान पहुंचे परमपावन दलाई लामा, हुआ भव्य स्वागत

तिब्बती निर्वाचित सरकार की कैबिनेट भी पहुंची, जानिए और क्या है खास
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Dec 2017, 5:25 PM IST

वाराणसी. बौद्ध धर्मगुरु परमपावन दलाई लामा शुक्रवार को सारनाथ स्थित केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान पहुंच गये हैं। परमपावन के आगमन को देखते हुए पहले से ही अनुनायी वहां पर स्वागत के लिए खड़े थे। परमपावन के पहुंचने पर उनका परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया है। दलाई लामा को खाता (रेशमी वस्त्र) भेंट करने के साथ ही तिब्बती वाद्ययंत्र भी बजाया गया। बौद्ध गुरु ? के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये थे।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें कितने खूबसूरत शिक्षक संस्थान में जा रहे परमपावन दलाई लामा


परमपावन दलाई लामा के आने से तिब्बतियों के लिए यह समारोह यादगार बन गया है। दलाई लामा ने अपने अनुयायियों को आशीर्वाद दिया है और फिर आराम करने के लिए गेस्ट हाउस में चले गये हैं। परमपावन दलाई लामा दो जनवरी तक सारनाथ में रहेंगे। इसी दिन वह बौद्धगया के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में ३० व ३१ को दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमे देश व विदेश से सैकड़ों प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस समारोह में परमपावन दलाई लामा का भी संबोधन होगा। इसके बाद १ जनवरी को केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान को स्वर्ण जयंती समारोह है, जिसमें भी परमपावन दलाई लामा शिरकत करेंगे। खास बात है कि दलाई लामा के कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए विदेश से भी मीडियाकर्मी पहुंच चुके हैं। चीन की भी इस समारोह पर विशेष नजर रहती है। चीनी सरकार को चिंता रहती है कि इस समारोह में तिब्बत की आजादी से जुड़ी किसी बात पर चर्चा न हो। दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त बंदोबस्त किये हैं। ड्रोन से सारे कार्यक्रम पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़े:-केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे परमपावन दलाई लामा

समारोह के लिए बनाया गया खास पंडाल
परमपावन दलाई लामा के आगमन के चलते खास पंडाल तैयार किया गया है। केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान का दावा है पहली बार विश्व में भारतीय दर्शन व आधुनिक विज्ञान में मन की अवधारणा विषयक गोष्ठी करायी जा रही है, जिसमे देश व विदेश के विद्वानों को जमावड़ा हो रहा है। ३० दिसम्बर को सुबह ही सम्मेलन का उद्घाटन किया जायेगा। इसमे परमपावन दलाई लामा अपना आशीर्वचन देंगे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने जीत ली हारी हुई बाजी, कांग्रेस की कमजोरी के चलते इस सीट पर मिली हार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश