
वाराणसी. सीएम योगी के आने के 24घंटे पहले ही पुलिस की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सिपाही ने रास्ते पर ऑटो ले जाने के विवाद में परिवार वालां के सामने ही चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस पिटायी से चालक की कान का पर्दा फट गया है। मासूम बेटी को अपने पिता का दर्द नहीं देखा गया और रोत-बिलखते अपने पिता का खून पोछती रही।
यह भी पढ़े:-यूपी में ताबड़तोड़ 46 एआरटीओ के तबादले
सोनारपुरा निवासी ऑटो रिक्शा मालिक बीती देर रात अपनी पत्नी और बेटी के साथ दशाश्वमेध की जरफ जा रहा था। गौदोलिया चौराहे पर पुलिस ने उसके ऑटो को रोक लिया। सिपाही ने कहा कि नियमानुसार इस रास्ते पर ऑटो नहीं जा सकता है। इस पर ऑटो चालक ने कहा कि वह घर जा रहा है और रास्ते पर जाने का प्रतिबंध इस वक्त नहीं होता है इसलिए उसे जाने दिया जाये। अनिल ने साथ में पत्नी व बच्ची होने का हवाला देते हुए जाने की बात कही। इसी बात को लेकर सिपाही व ऑटो चालक में बहस हो गयी। वर्दी के गुरुर में सिपाही ने परिवार वाले के समाने ही ऑटो चालक की जमकर पिटायी कर दी। ऑटो चालक की पिटायी होते देख कर बच्ची व पत्नी रोने लगे और लोगों ने बचाने की गुहार भी लगायी। मामला पुलिस से जुड़ा होने के चलते किसी ने बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटायी। सिपाही की पिटायी से ऑटो चलाक के कान का पर्दा फट गया और खून निकलने लगा। मासूम बेटी से पिता की हालत नहीं देखी गयी। रोते हुए बेटी अपने पिता की गोद में गयी और खून को रोकने का प्रयास करने लगी। इस स्थिति को देख कर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों का कहना था कि पुलिस को किसी की इतनी बर्बरता से पिटायी करने का हक किस कानून ने दिया है।
यह भी पढ़े:-कर्नाटक चुनाव परिणाम से इस सहयोगी दल की लगी लॉटरी, अब बीजेपी के लिए झटका देना हो जायेगा कठिन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो सिपाही के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस से जुड़ा मामला था इसलिए ठंडे बस्ते में चला जाता। लेकिन जैसे ऑटो चालक की पिटायी के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस सक्रिय हो गयी। घटना के 24घंटे बाद पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ को आना था इसलिए पुलिस ने जिम्मेदार सिपाही को ड्यूटी से हटाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो चालक को शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। दशाश्वमेध सीओ स्नेहा तिवारी का कहना है कि पुलिस ने तुरंत ही सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जिसके मिलने के बाद और सख्त कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-जयंती पर नहीं कर पाये पूजा तो शनिदेव को ऐसे मना कर बनाये बिगड़े हुए काम