11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
शहर में पेयजल की कमी, पीएम मोदी व सीएम योगी के आगवानी के लिए ऐसे बहाया जा रहा पानी
Play video

शहर में पेयजल की कमी, पीएम मोदी व सीएम योगी के आगवानी के लिए ऐसे बहाया जा रहा पानी

जलकल विभाग का लगाया गया है टैंकर, डिवाइडर को डिटर्जेंट से धोया जा रहा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 11 Jul 2018, 12:07 PM IST

वाराणसी. मानसून ने अभी तक बनारस को दगा ही दिया है। शहर में पेयजल की कमी हैं तो दूसरी तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए डिवाइडर धोने के नाम पर पानी को बहाया जा रहा है। शहर की पेयजल आपूर्ति अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हुई है इसके बाद भी जलकल विभाग का टैंकर लगा कर डिवाइडर को डिटर्जेंट से धुलवाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी के बाद गैंग की कमान संभाल सकता है 50 हजार का इनामी, बृजेश सिंह को लगेगा झटका


पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में 14 व 15 जुलाई को रहेंगे। बुधवार की दोपहर को तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पहले से ही तैयारी चल रही है। पीएम मोदी ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है इसके चलते शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिन रास्तों से पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को जाना है वहां के डिवाइडर तक को डिटर्जेट से धोया जा रहा है। सफाई अभियान का सबसे अधिक असर सांस्कृतिक संकुल के पास के क्षेत्र में दिख रहा है। डिवाइडर इतने गंदे हो चुके थे कि खाली पानी से उन्हें धोना आसान नहीं था इसलिए पहले डिटर्जेंट लगा कर उन्हें साफ किया जा रहा है फिर हजारों लीटर पानी बर्बाद करके उसकी धुलाईै हो रही है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भी अपराधी बेलगाम, जेल में मोबाइल पहुंचाने के खेल का खुलासा

गर्मी में पेयजल के लिए मच जाता है हाहाकार
गंगा किनारे बसे शहर बनारस के लिए गर्मी बेहद कष्टकारी होती है। गंगा में पानी इतना कम हो जाता है कि पेयजल के लिए शहर में हाहाकार मच जाता है। बारिश हो नहीं रही है पहाड़ों पर हुई बारिश से गंगा की सेहत थोड़ी अच्छी हो गयी है, जिससे पेयजल आपूर्ति में कुछ सुधार हुआ है। जब लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता था जब जलकल विभाग के टैंकर पानी की सप्लाई करने में असमर्थ दिखते थे लेकिन जब वीवीआईपी दौरा होना है तो जलकल विभाग के पास पानी की कमी नहीं होती है और टैंकर लगा कर डिवाइडर धुलवाया जाता है।
यह भी पढ़े:-बागपत जेल में पिस्टल पहुंचने पर भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा शेर था मुन्ना बजरंगी, कोई नहीं बचता

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश