वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले उनके संसदीय क्षेत्र बनारस के डिवाइडर को डिटर्जेंट से धुलवाया जा रहा है। इसके लिए जलकल विभाग का टैंकर लगाया गया था और बकायदे डिटर्जेंट का खेल डालने के बाद ब्रश से रगड़ कर डिवाइडर की सफाई की जा रही है। सांस्कृतिक संकुल के पास डिवाइडर को इस तरह से धुलते हुए देख कर लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। धुलाई में लगे कर्मचारियो से पूछा गया तो उनका कहना था कि पीएम के आगमन के पहले सफाई हो रही है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी करने वाला था पलटवार, पहले ही मौत देकर बचायी अपनी जान
पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में 14 व 158 जुलाई को रहेंगे। बुधवार की दोपहर को तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। सीएम योगी ने खुद ही पीएम के आगमन के पहले स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश जारी किया है। पीएम मोदी के आगमन से पूर्व उनके संसदीय क्षेत्र को स्वच्छ करने के लिए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिन रास्तों से पीएम मोदी जाना है वहां के डिवाइडर तक को डिटर्जेट से धोया जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते बनारस में वीवीआईपी को हमेशा आगमन होता रहा है। डिवाइडर पर पेंट लगा हुआ है लेकिन वह इतना गंदा हो चुका है कि उसकी रंगत फीकी पड़ गयी है। जिला प्रशासन के पास इतना समय नहीं है कि वह इतने लंबे डिवाइडर को नये सिरे से पेंटिग हो। इसके चलते डिवाइडर को डिटर्जेंट से ही साफ करके काम चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, लगे यह नारे
गर्मी में पेयजल के लिए मच जाता है हाहाकार
गंगा किनारे बसे शहर बनारस के लिए गर्मी बेहद कष्टकारी होती है। गंगा में पानी इतना कम हो जाता है कि पेयजल के लिए शहर में हाहाकार मच जाता है। बारिश बहुत कम हुई है। जुलाई में भी गंगा का जलस्तर बढ़ नहीं रहा है। शहर में पानी की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ठीक नहीं है ऐसे में डिवाइडर धोने में कितना पानी बर्बाद हो रहा है इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी के बाद गैंग की कमान संभाल सकता है 50 हजार का इनामी, बृजेश सिंह को लगेगा झटका