9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
DLW ने रच दिया इतिहास, विश्व में पहली बार डीजल रेल इंजन को बदल कर किया इलेक्ट्रिक
Play video

DLW ने रच दिया इतिहास, विश्व में पहली बार डीजल रेल इंजन को बदल कर किया इलेक्ट्रिक

स्वदेशी तकनीक से हुआ यह करिश्मा, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 3 Mar 2018, 6:03 PM IST

वाराणसी. डीरेका ने विश्व में इतिहास रचने का दावा किया है। पहली बार डीरेाक ने डीजल रेल इंजन को इलेक्ट्रिक इंजन में बदलने में कामयाबी पायी है। सबसे खास बात है कि स्वदेशी तकनीक विकासित करके ही यह सफलता पायी है। मात्र चार माह में ही डीरेका ने यह काम करके दिखा दिया है।
यह भी पढ़े:- अधिकारियों पर चढ़ा होली का ऐसा रंग, पहचाना हुआ कठिन, देखे वीडियो


डीरेका की नयी तकनीक से भारतीय रेलवे में क्रांतिकारी परिवर्तन हो सकता है। डीरेका से मिली जानकारी के अनुसार डब्ल्यूएजीसी 3 श्रेणी रेल इंजन को विद्युत इंजन बनाया गया है जो 10 हजार हार्स पावर का आधा हिस्सा है। डीरेका ने पांच-पांच हजार हार्स पावर के दो इंजन को जोड़ कर १० हजार हार्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन बनाया है। डीरेका के अधिकारियों ने २२ दिसम्बर 2017 में इस योजना पर काम शुरू किया और 28 फरवरी को 2018 को इसकी प्रारंभिक टेस्टिंग भी की गयी है। अब नये विद्युत इंजन का अन्य परीक्षण किया जायेगा। इस दौरान कुछ दिक्कत आती है तो उसे ठीक करके ही भारतीय रेलवे को इंजन सौंपा जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के बाद सीएम योगी का बजा त्रिपुरा में डंका, गोरखपुर कनेक्शन से ढहा दिया लेफ्ट का किला

डीरेका की नयी तकनीक से रेलवे का बचेगा पैसा व समय
अभी तक पुराने इंजन के सामनों का अन्य उपयोग कियाा जाता था लेकिन इस तकनीक से डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक इंजन में बदलने का रास्ता साफ हो जाता है। डीजल रेल इंजन से ध्वनि व वायु प्रदूषण अधिक होता है। रेलवे ट्रेक का तेजी से विद्युतीकरण किया जा रहा है ऐसे में डीरेका की नयी तकनीक बेहद कामयाब साबित हो सकता है। डीरेका के डीजल रेल इंजन पहले से ही विश्व प्रसिद्ध हैं और कई देशों में इनका निर्यात किया जाता है। डीरेका प्रशासन को उम्मीद है कि नयी तकनीक से भारतीय रेलवे को विदेशी पूंजी बचाने में सफलता मिलेगी। साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर डीरेका की महाप्रबंधक श्रीमती रश्मि गोयल, घनश्याम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें किस तरह पुलिस अधिकारियों ने खेली होली, लगाये ठुमके