16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सीएम योगी राज में जेल से हो रहा है अपराध का संचालन, छापे में मिले आठ मोबाइल
Play video

सीएम योगी राज में जेल से हो रहा है अपराध का संचालन, छापे में मिले आठ मोबाइल

नौ सिम कार्ड भी किया गया बरामद, पूर्व में भी हुई छापेमारी में मिले मोाबाइल में जेल के लोगों पर नहीं हुई थी कार्रवाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Apr 2018, 3:01 PM IST

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में जेल से ही अपराध का संचालन हो रहा है। यूपी में अपराध रोकने के लिए ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने वाली सरकार जेल प्रशासन के आगे फेल हो गयी है। शुक्रवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा व एसएसपी आरके भारद्वाज ने जिला जेल में सुबह ही छापेमारी की थी और छापा में जेल के अंदर से आठ मोबाइल व नौ सिम बरामद हुआ है। जिलाधिकारी ने जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है साथ ही जांच में जेल के लोगों की मिलीभगत साबित होने पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े-ओमप्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा इस जाति के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब



जिला जेल में सुबह ही जिला व पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गयी थी। जेल में छापा मारे जाने की सूचना मिलते ही वहां पर हड़कंप मच गया। सभी बैरकों की गहनता से तलाशी ली गयी तो वहां से आठ मोबाइल व नौ सिम मिले है। इसके अतिरिक्त कुछ डायरी भी मिली हैं जिसमे कई लोगों के नंबर लिखे हुए है। टीम ने मोबाइल फोन, सिम व डायरी को जांच के लिए भेज दिया है जिसके बाद ही दोषी बंदियों पर मुकदमा दर्ज होगा। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर ही छापेमारी की गयी थी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला जेल में 4 जी फोन के लिए जैमर लगाने के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। गौरतलब है कि जिला जेल में जैमर भी लगा है लेकिन वह 2 व 3 जी फोन के लिए है अब 4 जी फोन का उपयोग हो रहा है इसलिए जैमर काम नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़े:-दंगे के मुख्य आरोपी AIMIM के अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

इसलिए कम नहीं हो रहे यूपी से अपराध, सीएम योगी सरकार को लगा झटका
सीएम योगी सरकार की सख्ती के बाद पुलिस ने अपराधियों का एनकाउंटर करना शुरू कर दिया है बहुत से अपराधी है ऐसे भी हैं जिन्होंने जमानत तोड़वार का जेल जाना सही समझा है इसके बाद भी यूपी में अपराध में कमी नहीं हो रही है इसकी मुख्य वजह जेल से अपराध का संचालन होना है। जेल से ही अपराधी मोबाइल से रंगदारी व सुपारी लेकर हत्या करा रहे हैं। अपराधियों से जेल अधिकारियों की मोटी आमदनी हो रही है इसलिए वह खुद ही जेल में मोबाइल पहुंचाने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े:-ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बाद भी अपराधी बेखौफ, रंगदारी देने से मना करने पर बदमाशों ने शोरूम पर चढ़कर की फायरिंग

जेल अपराधियों को नहीं मिलती सजा, प्रतिबंधित चीजे मिलने पर आम आदमी पर होती है एफआईआर
आम आदमी के घर से प्रतिबंधित चीज मिलती है तो पुलिस तुरंत ही एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर देती है लेकिन बनारस जिला जेल में पहले भी मोबाइल मिला था लेकिन किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था जबकि जेल के मोबाइल ले जाना ही प्रतिबंधित है। बैरक में मोबाइल मिलना अपराध की श्रेणी में आता है। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने जेल के लोगों की जांच कराने की बात कही है लेकिन यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि जांच में कुछ होने वाला नहीं है और कुछ दिन बाद बंदियों को जेल में फिर से मोबाइल देने में अंदर के लोग ही जुट जायेंगे।
यह भी पढ़े:-कुशीनगर हादसे के बाद पहुंचे सीएम योगी के सामने लोगों ने की नारेबाजी, गाड़ी के बोनट पर चढ़ कर बोले मुख्यमंत्री बंद करें नौटंकी