31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
हरिश्चन्द्र पीजी कालेज में अभिषेक अध्यक्ष, मुकेश उपाध्यक्ष व पवन महामंत्री निर्वाचित
Play video

हरिश्चन्द्र पीजी कालेज में अभिषेक अध्यक्ष, मुकेश उपाध्यक्ष व पवन महामंत्री निर्वाचित

पुस्तकालय मंत्री पद पर अरशद राईन को मिली जीत, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Dec 2017, 6:54 PM IST

वाराणसी. हरिश्चन्द्र पीजी कालेज में बुधवार को गहमागहमी के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव ने बाजी मार ली है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर मुकेश यादव, महामंत्री पद पर पवन कुमार यादव व पुस्तकालय मंत्री पद पर अरशद राईन को जीत मिली है। चुनाव अधिकारी डा.विजय राय के चुनाव परिणाम की घोषणा करते ही छात्रों ने विजयी प्रतिभागियों को फूल-माला से लाद दिया। इसके बाद प्राचार्य डा.सोहन लाल यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और फिर पुलिस ने अपनी सुरक्षा में छात्रसंघ पदाधिकारियों को घर पहुंचाया। परिसर में छात्रसंध चुनाव के लिए कुल 36 प्रतिशत वोट ही पड़े थे।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में इस कंपनी को मिला ट्रैफिक सिस्टम को स्मार्ट बनाने का मौका


हरिश्चन्द्र पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल १६ बूथ बनाये गये थे जहां पर 7549 वोटरों को मतदान करना था लेकिन अवकाश और मौसम के चलते मात्र 2770 वोटरों ने ही मतदान किया है। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे मतदान करने का मौका दिया गया था इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना आरंभ हुई और लगभग 6.30 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी। छात्रसंध चुनाव को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये थे। छात्रों का परिचय पत्र व फीस रसीद देखने के बाद ही परिसर में प्रवेश करना दिया जा रहा था। प्रत्याशियों ने वोटरों के पैर पकड़ कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी की थी, लेकिन वोटरो ने पहले से ही तय कर लिया था कि उन्हें किसे वोट देना है इसलिए मतदाताओं ने अपनी इच्छानुसार ही मतदान किया। इस चुनाव में हार की डर से एबीवीपी ने किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया था जबकि समाजवादी छात्रसभा समर्थित पैनल ने चुनाव जीत कर समाजवादी युवजन सभा को जबरदस्त झटका दिया है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे कैसे चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं के पैरों पर गिर कर वोट मांग रहे प्रत्याशी

अध्यक्ष पद का चुनाव अभिषेक यादव ने जीता
अभिषेक यादव:-1435 व नीरज कुमार चौबे:-1289

नोटा:-32 हार-जीत का अंतर-164
उपाध्यक्ष पद पर मुकेश यादव ने चुनाव जीता
मुकेश यादव:-1412व निशांत श्रीवास्तव:- 1274,

नोटा:- 57, हार-जीत का अंतर-138
महामंत्री पद पर पवन कुमार यादव ने चुनाव जीता
पवन कुमार यादव-1486 व सूरज पटेल:-1182

नोटा:- 63हार-जीत का अंतर-304
पुस्कालय मंत्री पद पर अरशद राईन ने चुनाव जीता
अरशद राईन:- 1426व विशाल कन्नौजिया:-1238

नोटा:-64, हार-जीत का अंतर-188
कला संकाय प्रतिनिधि पद पर रामाश्रय पासवान ने चुनाव जीता
अंकित कुमार:- 309व रामाश्रय:-633

नोटा:-18, हार-जीत का अंतर-324
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम गुप्ता ने चुनाव जीता
मो.कामरान :- 309व शुभम गुप्ता:-421

नोटा:-, हार-जीत का अंतर-112
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद परआकाश चौहान ने चुनाव जीता
आकाश चौहान:-292, शिवम सिंह:-96 व शुभम पटेल:-241

नोटा:-14 हार-जीत का अंतर-51
विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर देवेन्द्र यादव ने चुनाव जीता
देवेन्द्र यादव:-158, गणेश कुमार प्रजापति:-143व मो.शफीक-40

नोटा:- 5हार-जीत का अंतर-15
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर संतोष कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
यह भी पढ़े:-किसी चुनाव में नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, जब वोट मांगने के लिए प्रत्याशियो ने किया यह काम

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश