31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
किसी चुनाव में नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, जब वोट मांगने के लिए प्रत्याशियो ने किया यह काम
Play video

किसी चुनाव में नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, जब वोट मांगने के लिए प्रत्याशियो ने किया यह काम

कुछ ही देर में आ जायेगा परिणाम, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Dec 2017, 4:57 PM IST

वाराणसी. हरिश्चन्द्र पीजी कालेज में बुधवार को हो रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने वोट मांगने के लिए वोटरों के पैर तक पकड़े हैं। परिसर के अंदर बैरिकेडिंग की गयी थी इसके बाद भी प्रत्याशियों ने बैरिकेडिंग से बाहर निकल कर प्रत्याशियों का पैर पकड़ लिया। चुनाव में जीतने के लिए प्रत्याशियों ने पहले ही लाखों रुपये खर्च किये हैं। मतदाताओं को फिल्म दिखाने से लेकर पार्टी तक की व्यवस्था प्रत्याशियों की तरफ से थी। इसके अतिरिक्त दूर-दराज के वोटरों को परिसर तक लाने के लिए वाहन तक लगाये गये थे फिर भी प्रत्याशियों को अपनी जीत का विश्वास नहीं है और उन्होंने वोटरों को पैरों पर गिर कर अपने लिए मतदान करने की अपील की है। परिसर में मतदान के लिए कुल 16 बूथ बनाये गये थे जहां पर 7549 छात्र व छात्राओं को वोट डालना था लेकिन सिर्फ 2770० ने ही वोट डाला है इस तरह मतदान का प्रतिशत 36 रहा है। कुछ ही घंटों में यहां का परिणाम आ जायेगा। इसके बाद पता चलेगा कि किसे जीत मिली है और किसे हार।
यह भी पढ़े:-खेलों में पदक जीतने वाले आईएएस ने लिखे जो खत तुझे गीत गाकर सबको किया दंग, देखे वीडियो

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश