17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
यह बनेगा प्रदेश का पहला आयुर्वेद महाविद्यालय, जहां एक साथ इन विषयों की होगी पढ़ाई
Play video

यह बनेगा प्रदेश का पहला आयुर्वेद महाविद्यालय, जहां एक साथ इन विषयों की होगी पढ़ाई

ईएमसी की टीम ने किया निरीक्षण, नये पाठ्यक्रम चलने से मरीजों को भी होगा बड़ा लाभ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 2:31 PM IST

वाराणसी. चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय प्रदेश का पहला ऐसा महाविद्यालय होने जा रहा है जहां पर इन विषयों की पीजी में पढ़ाई होगी। बनारस में आयुर्वेद कालेज व अस्पताल का परिसर इतना भव्य है कि प्रदेश में ऐसा और कोई कालेज नहीं होगा। आयुर्वेद के प्रति लोगों का कितना अधिक विश्वास है वहां यहां आने वाले मरीजों की संख्या बताती है। प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज यहां की ओपीडी में इलाज कराते है जबकि भर्ती होने वालों की संख्या अलग है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया के लिए बड़ा झटका है मुलायम के बाद इस बड़े नेता का कमजोर होना


भारतीय चिकित्सा परिषद (आईएमसी) की दो सदस्यीय टीम अस्पताल का निरीक्षण कर रही है। टीम के सदस्यों प्रो.विनोद लवानिया व प्रो.गिरिराज गर्ग ने अस्पताल में जाकर भर्ती मरीजों से सुविधा का हाल लिया है। दोनों सदस्यों ने ओटी, पंजीकरण कक्ष आदि देखा है और अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या, उपलब्ध सुविधा आदि का विवरण लिया है। टीम के सदस्यों ने निरीक्षण को लेकर चुप्पी साधी हुई है। २ जून को निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय चिकित्सा परिषद व केन्द्रीय आयुष मंत्रालय को सौंपेगे। इसके बाद नये पाठ्यक्रम चलाने पर अनुमति मिलेगी। कालेज के प्राचार्य प्रो.एसएन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद परिसर में पंचकर्म, स्त्री और ्र्प्रसूति व रसशास्त्र में पीजी अध्ययन की सुविधा देने की तैयारी है। कालेज के प्रस्ताव पर ही टीम के सदस्य यहां पर पहुंचे हैं। एक बार प्रस्ताव को अनुमति मिल जाती है तो पीजी के इन प्रत्येक पाठ्यक्रम में पांच-पांच छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा। प्राचार्य ने बताया कि कालेज में पहले ही तीन विषय शल्य, रोग निदान और मौलिक सिद्वांत का पीजी पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है और तीन नये पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद प्रदेश का यह पहला महाविद्यालय होगा जहां पर पीजी के इन छह पाठ्यक्रमों की एक साथ पढ़ाई होती है।
यह भी पढ़े:-मनोज सिन्हा ने फिर दी बड़ी सौगात, लोगों ने ढोल-नगाड़े बजा कर किया स्वागत

टीन शेड से लेकर भव्य इमारत तक का सफर
राजकीय आयुर्वेद कालेज ने बहुत खराब समय देखा है। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध आयुर्वेद कालेज की कक्षाएं पहले टीन शेड में चलती थी। संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में ही टीन शेड में कक्षाएं चलने के कारण छात्रों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर अखिलेश यादव के राज में आयुर्वेद कालेज के नये भवन को प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही भवन भी मिला। अब सीएम योगी राज में आयुर्वेद कालेज में अध्ययन-अध्यापन की सुविधा बढ़ाने की मुहिम चलायी जा रही है जिसका सीधा फायदा जनता को मिलेगा।
यह भी पढ़े:-अध्यक्ष बनते ही बीजेपी को चखा दिया चार हार का स्वाद, जानिए कहा हारे हैं चुनाव