
वाराणसी. पुलिस खुद ही नियमों का पालन करेगी। ट्रैफिक जाम से निजाद, कानून व्यवस्था में सुधार व पुलिस थाने में पीडि़तों की एफआईआर दर्ज कराना पहली प्राथमिकता होगी। लोगों को एक माह बाद बदलाव महसूस होने लगेगा। यह बात बनारस के नये एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को पदभर ग्रहण करने के बाद मीडिया से कही।
यह भी पढ़े:-शहर के व्यस्तम मुस्लिम इलाके में अवैध बेसमेंट खोज कर सुर्खियों में आया था IPS, सीएम योगी सरकार ने नहीं की कार्रवाई
वर्ष 2008 बैच के आईपीएस आनंद कुलकर्णी ने कहा कि यहां की ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए सभी उपाय किये जायेंगे। इसके बाद उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण पर रहेगी। फरार अपराधियों को जेल भेजने के साथ ही संगठित अपराध पर लगाना है। पुलिस थानों में फरियादी की एफआईआर दर्ज की जायेगी। पुलिस को निर्देश दिया जायेगा कि छोटे मामलो में भी तुरंत कार्रवाई करे। एसएसपी आनंक कुलकर्णी ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होगी तो बड़ी घटनाओं को रोकने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जायेगा और नियम तोडऩे वालों पर एक सामान्य कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-तो क्या सीएम योगी नहीं आरएसएस के दखल से तैनात होते हैं IAS और IPS!
वीवीआईपी आगमन पर रखा जायेगा आम लोगों की सुविधा का ध्यान
पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते यहां पर वीवीआईपी का बहुत आगमन होता है जिससे जनता को परेशानी उठानी पड़ती है इस प्रश्र पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि वीवीआईपी आगमन के समय जनता को असुविधा न हो। आतंकी घटना को लेकर बनारस के संवेदनशील होने पर एसएसपी ने कहा कि सभी संवेदनशील जगहों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। खराब सुरक्षा उपकरणों को बदला जायेगा। साथ ही इंटेलिजेंस इनपुट लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-आखिरकार हो ही गया इस डीएम का तबादला, सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्री का सड़क बनाने के लिए फावड़ा चलाना पड़ा भारी
चौराहों पर दिखायी देगी यूपी 100 डायल
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि बनारस की सड़कों पर 100 डायल दिखायी देगी। मेरा मानना है कि यदि 100 डायल सक्रिय रहती है तो 50 प्रतिशत अपराधों पर तुरंत ही कार्रवाई होना संभव है। विभाग में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सावन मेले पर एसएसपी ने कहा कि इलाहाबाद में काम करने के दौरान श्रावण यात्रा का अनुभव है इसलिए श्रावण मेले को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। महिला अपराध को लेकर पुलिस बेहद संवदेनशील होगी। हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे मामलो में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। इस अवसर पर एसपीआरए अमित कुमार, एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद, एसपी सिटी दिनेश सिंह व एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-आप नेता ने किय खुलासा, कहा यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल